Trent Share Price: 6% क्यों भागा टाटा का सबसे ज्यादा पिटा हुआ स्टॉक, क्या रैली की है उम्मीद?

Trent Share 6% तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। एक साल के टाइम फ्रेम में यह टाटा ग्रुप का सबसे ज्यादा पिटा हुआ शेयर है। अब यह 52वीक हाई से 40% नीचे है। जानें ब्रोकरेज की क्या है राय?

Trent share price: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent Ltd ने सोमवार को बाजार में जोरदार वापसी की। Q4FY26 बिजनेस अपडेट के बाद स्टॉक में 6% तक उछाल आया। लंबे समय से दबाव में रहे इस शेयर में अचानक आई तेजी ने निवेशकों का ध्यान फिर से कंपनी की ग्रोथ स्टोरी पर ला दिया है। शेयर 52 वीक हाई से अब भी करीब 40% नीचे है। यह टाटा ग्रुप के सबसे ज्यादा पिटे हुए शेयरों में शामिल है।

Trent Share price up ट्रेंट के शेयर प्राइस में तेजी

ट्रेंट के शेयर प्राइस में तेजी

मेट्रिककीमत (₹)अंतर (₹)प्रतिशत अंतर
52-वीक हाई6,261-2,500-39.93%
52-वीक लो3,276+485+14.81%
मौजूदा कीमत3,761
आज की तेजी~3,550 से 3,761+211~6%
Tata Retail stock Trent कंपनी की ग्रोथ का सबसे बड़ा आधार उसका वैल्यू फैशन ब्रांड Zudio बनकर उभरा है। FY26 के दौरान 198 नए Zudio स्टोर जोड़े गए, जिससे कुल नेटवर्क 1,286 स्टोर्स तक पहुंच गया। इसमें 963 स्टोर अकेले Zudio के हैं। यह विस्तार रणनीति मिड-प्राइस सेगमेंट में तेजी से बढ़ती मांग को कैप्चर करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

End of Feed