Why are people poor : रॉबर्ट कियोसाकी, जो प्रसिद्ध पुस्तक Rich Dad Poor Dad के लेखक हैं, अक्सर धन और निवेश से जुड़ी सलाह शेयर करते हैं ताकि लोग आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने दो पैसे के नियम (Laws of Money) बताए जिनका उल्लंघन, उनके अनुसार, लोगों को गरीब बनाए रखता है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने फोलोअर्स से पूछा और जवाब दिया कि अधिकांश गरीब लोग इसलिए गरीब हैं क्योंकि वे पैसे के दो सबसे महत्वपूर्ण नियमों को तोड़ते हैं।
नियम 1: ग्रेशम का नियम (Gresham's Law)
"जब खराब पैसा प्रणाली में आता है, तो अच्छा पैसा छिप जाता है।" कियोसाकी का कहना है कि जो लोग फिएट करेंसी (जैसे डॉलर, रुपया) में पैसा कमा रहे हैं और बचा रहे हैं, वे "नकली पैसे" के पीछे भाग रहे हैं। उनके अनुसार, असली संपत्ति वे होती हैं जो समय के साथ अपनी मूल्य बनाए रखें, जैसे सोना, चांदी और बिटकॉइन। लोग गरीब हैं क्योंकि वे नकली पैसे के लिए काम करते हैं और उसे बचाते हैं।
नियम 2: मेटकाफ का नियम (Metcalfe’s Law)
"किसी नेटवर्क का मूल्य उसके यूजर्स की संख्या के अनुपात में बढ़ता है।" उन्होंने नेटवर्क आधारित व्यवसायों का उदाहरण दिया:- McDonald’s एक फ्रैंचाइज़ी नेटवर्क है, जो समृद्धि लाता है। वहीं, “Mom & Pop Burgers” जैसा छोटा व्यवसाय नेटवर्क नहीं है, इसलिए वे सीमित रहते हैं। FedEx एक बड़ा नेटवर्क है, जबकि Joe’s One-Truck Delivery नहीं। कियोसाकी के अनुसार, बिटकॉइन एक मजबूत नेटवर्क है, इसलिए वे उसमें निवेश करते हैं। जबकि अधिकांश क्रिप्टोकरेंसीज के पास यह नेटवर्क प्रभाव नहीं होता, इसलिए वे निवेश के योग्य नहीं हैं।
कियोसाकी ने क्यों कहा Savers are Losers
कियोसाकी ने कहा कि जो लोग पारंपरिक तरीके से पैसा बचाते हैं, वे असल में हार रहे हैं। उनका मानना है कि सोना, चांदी और बिटकॉइन जैसे संपत्तियों में निवेश करना बेहतर है क्योंकि ये मौलिक वित्तीय सिद्धांतों से मेल खाती हैं। माइकल सैलर का उद्धरण- “सिर्फ उन्हीं चीजों में निवेश करें… जिन्हें एक अमीर व्यक्ति आपसे खरीदे।”
डॉलर से दूरी, असली संपत्तियों में निवेश
कियोसाकी ने कहा कि वे डॉलर में बचत नहीं करते क्योंकि यह ग्रेशम के नियम का उल्लंघन है। साथ ही, वे ऐसी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश नहीं करते जिनके पास नेटवर्क इफेक्ट नहीं है, क्योंकि वह मेटकाफ के नियम का उल्लंघन है।
आर्थिक संकट की चेतावनी और समाधान
उन्होंने 18 मई की एक पोस्ट में आगामी आर्थिक संकट की भविष्यवाणी की और लोगों से अपील की कि वे "फेक फिएट मनी" को छोड़ दें और सोना, चांदी, बिटकॉइन जैसी असली संपत्तियों में निवेश करके खुद को बचाएं।
कियोसाकी का मैसेज
फिएट मनी = नकली पैसा, सोना, चांदी, बिटकॉइन = असली पैसा, बचत = घाटा,नेटवर्क आधारित संपत्ति = भविष्य की दौलत।
(डिस्क्लेमर: ये लेखक रॉबर्ट कियोसाकी के अपने विचार है, क्रिप्टोकरेंसी में निवेश हमेशा जोखिमों के अधीन होता है, अगर आपको इसमें निवेश करना है तो एक्सपर्ट से संपर्क करें।)
