Adani Green Energy Share: अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर चर्चा में क्यों? जानिए डिटेल

Adani Green Energy Share: अडानी ग्रीन एनर्जी ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 25.54 प्रतिशत बढ़कर 383 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले इसी अवधि में 310 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कुल आय सालाना आधार पर 2,841 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,278 करोड़ रुपये हो गई।

Adani Green Energy Ltd (AGEL) ने मार्च तिमाही (Q4FY25) में ₹383 करोड़ का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल इसी तिमाही के ₹310 करोड़ के मुकाबले 24% अधिक है। इस अवधि के दौरान कंपनी की राजस्व आय ₹3,073 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 22% की वृद्धि है।

Adani Green Energy Share

चौथी तिमाही के मुनाफे में 24% की सालाना वृद्धि दर्ज करने के बाद अडानी ग्रीन के शेयर चर्चा में

तिमाही दर तिमाही आधार पर मुनाफे में गिरावट

हालांकि, पिछली तिमाही (Q3FY25) के मुकाबले कंपनी का शुद्ध मुनाफा 19% घटकर ₹474 करोड़ से ₹383 करोड़ हो गया। वहीं, राजस्व में 31% की बढ़त हुई जो ₹2,340 करोड़ से बढ़कर ₹3,073 करोड़ हो गया।

End of Feed