करिश्मा के एक्स पति की मौत के बाद 'सास-बहू' में टकराव, सोना कॉमस्टार में विरासत की जंग!

रानी कपूर ने 24 जुलाई को कंपनी को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने AGM को कम से कम दो हफ्ते के लिए टालने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा कि उनके बेटे संजय कपूर के हालिया निधन से परिवार शोक में है और कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाकर पारिवारिक विरासत पर नियंत्रण पाना चाहते हैं।

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। कंपनी के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) को टालने की अपील की थी, लेकिन कंपनी ने इस मांग को नजरअंदाज करते हुए तय समय पर ही बैठक आयोजित की।

Sunjay Kapur

Sunjay Kapur (Pic Credit: Instagram @priyasachdevkapur)

रानी कपूर ने क्यों मांगी थी AGM टालने की मांग?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, रानी कपूर ने 24 जुलाई को कंपनी को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने AGM को कम से कम दो हफ्ते के लिए टालने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा कि उनके बेटे संजय कपूर के हालिया निधन से परिवार शोक में है और कुछ लोग इस मौके का फायदा उठाकर पारिवारिक विरासत पर नियंत्रण पाना चाहते हैं। उन्होंने संजय कपूर की मृत्यु को भी “संदिग्ध और अस्पष्ट परिस्थितियों” में बताया। संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय हुआ था।

End of Feed