त्योहारी सीजन आते ही सोने के बाजार में रौनक बढ़ जाती है। दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार नजदीक हैं और इन दिनों सोना खरीदना शुभ माना जाता है। भारतीय घरों में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि निवेश के लिहाज से भी इसे हमेशा अहम माना गया है। पिछले कुछ सालों में बेहतर रिटर्न मिलने की वजह से लोग इसे प्रीमियम इन्वेस्टमेंट मानते हैं। यही वजह है कि इस बार भी खरीदार सोने की कीमतों पर खास नजर रखे हुए हैं।
भारत में सोने की कीमत हर शहर में एक जैसी नहीं होती। इसकी वजह है स्थानीय मांग और आपूर्ति, साथ ही राज्यों के टैक्स। इसी कारण दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी कीमतों में हल्का-फुल्का अंतर देखने को मिलता है। आइए आपको बताते हैं Tanishq, Malabar और Kalyan Jewellers पर आज 22K का क्या रेट हैं?
कहां कितनी है कीमत?
शनिवार 28 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजे तक अलग-अलग ज्वैलरी ब्रांड्स पर 22 कैरेट सोने की कीमतें
- Tanishq पर 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी 10,570 रुपये प्रति ग्राम।
- Malabar Gold & Diamonds पर 10,530 रुपये प्रति ग्राम।
- Joyalukkas के स्टोर्स और ऑनलाइन पर 10,585 रुपये प्रति ग्राम।
- Kalyan Jewellers पर 10,530 रुपये प्रति ग्राम।
इस बात का रखें ध्यान
त्योहारी मौसम में सोना खरीदने से पहले ग्राहकों को एक खास बात ध्यान रखनी चाहिए हॉलमार्क। हॉलमार्क यह गारंटी देता है कि आपको शुद्ध और असली सोना ही मिल रहा है। इससे न सिर्फ धोखाधड़ी से बचाव होता है, बल्कि भविष्य में बेचने पर सही कीमत भी मिलती है।
त्योहारों के वक्त सोने की डिमांड बढ़ने के साथ ही कीमतों में रोज़ बदलाव हो रहा है। ऐसे में अगर आप गहने, सिक्के या गोल्ड बार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ताजा रेट चेक करें और हमेशा हॉलमार्क्ड ज्वैलरी ही चुनें। यही आपके लिए निवेश और संपत्ति दोनों के लिहाज से सबसे सुरक्षित विकल्प होगा।
