बिजनेस

Bikaji Foods Share Price: भुजिया बनाने वाली कंपनी के शेयर में 9 फीसदी की तेजी, 1 रुपये डिविडेंड और 200% नेट प्रॉफिट का असर

Bikaji Foods Share Price: बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 9.3% उछलकर 583.9 रुपये पर पहुंच गए। बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल ने पिछले ही दिन 23 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

Image

Bikaji share price bse

Bikaji Foods Share Price: बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 9.3% उछलकर 583.9 रुपये पर पहुंच गए। बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल ने पिछले ही दिन 23 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। जिसमें कंपनी ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 200 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया है। इस अवधि में कंपनी ने 116.28 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 38.67 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के शेयर दोपहर 1:30 बजे 4.74 फीसदी की बढ़त के साथ 560.35 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

Bikaji Foods International का रेवेन्यू 13% बढ़ा

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक पिछली दिसंबर तिमाही में 45.99 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का मुनाफा 153 फीसदी बढ़ा है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 12.8 फीसदी बढ़कर 520.82 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 461.69 करोड़ रुपये था।

Bikaji Foods International Dividend: बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल पर कितना मिलेगा डिविडेंड

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर 1 रुपये के फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी। फाइलिंग के अनुसार तिमाही में कंपनी का EBITDA 10.2 फीसदी बढ़कर 67.5 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 61.3 करोड़ रुपये था, जबकि तिमाही में मार्जिन 13 फीसदी रहा।

Bikaji Foods International Share Price History: बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल शेयर प्राइस हिस्ट्री

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के शेयर पिछले एक महीने में करीब 6.81 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 2.16% फीसदी बढ़ा है। वहीं पिछले एक साल में स्टॉक ने करीब 46.67% फीसदी का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article