ईरान ने क्या कहा कि कच्चा तेल हुआ धड़ाम? समझें 1 डॉलर सस्ता होने पर भारत को कितना फायदा

भारत के लिए बड़ी राहत की खबर है। कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। आज भी कीमत में बड़ी कमी हुई है। यह कमी ईरान के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उसने कहा है कि "गैर-दुश्मन" जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकते हैं। यानी के होर्मुज के जरिये गुजरने वाले तेल और गैस के जहाजों को ईरान कोई बाधा नहीं पहुंचाएगा।

Crude Oil Price today: भारत के लिए बड़ी राहत की खबर है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में लगभग 5% की बड़ी गिरावट आई है। तेल की कीमतों में गिरावट के पीछे ईरान का एक बयान है। ईरान ने कहा है कि "गैर-दुश्मन" जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकते हैं। यानी के होर्मुज के जरिये गुजरने वाले तेल और गैस के जहाजों को कोई बाधा नहीं पहुंचाएगा। अमेरिका के युद्ध के दौरान ईरान ने कई जहाजों को मिसाइल से निशाना बनया था। इसके बाद इस अहम रूट से जहाजों की आवाजाही बिल्कुल बंद हो गई थी, जिससे कच्चे तेल की कीमत में बड़ा उछाल आया था। अब ईरान द्वारा हरी झंडी मिलने से कच्चे तेल में बड़ी गिरावट आई है।

Iran Crisis

कच्चा तेल

ईरान ने क्या बयान दिया है?

मंगलवार को जारी एक बयान में, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने कहा कि जहाज इस जलमार्ग से "सुरक्षित मार्ग" का लाभ उठा सकते हैं, "बशर्ते कि वे ईरान के खिलाफ आक्रामकता की किसी भी कार्रवाई में न तो हिस्सा लें और न ही उसका समर्थन करें, और साथ ही घोषित सुरक्षा और संरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करें।" इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में सीजफायर (युद्धविराम) की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि बातचीत चल रही है, और रिपोर्टों से पता चला कि वॉशिंगटन ने युद्ध खत्म करने के लिए 15-सूत्रीय योजना साझा की है। इसका असर भी कच्चे तेल की कीमत पर हुआ है। युद्ध खत्म होने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट आई है।

End of Feed