अगर आप PPF का पैसा समय से पहले निकालना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF पोस्ट ऑफिस की सेविंग और लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट स्कीम है, जिसका लॉक-इन पीरियड 15 साल होता है। लेकिन कई बार लोगों को बीच में पैसों की जरूरत पड़ जाती है और वे अकाउंट से पैसा निकालना चाहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि लॉक इन पीरियड जब 15 साल का है तो क्या आप मैच्योरिटी से पहले पैसे निकाल सकते हैं? अगर हां तो इसके लिए कौन से नियम हैं? आइए आपको डिटेल में बताते हैं...
कब निकाल सकते हैं पैसा?
PPF से समय से पहले पैसे निकालने की सुविधा मिलती है, लेकिन इसके कुछ नियम तय हैं। अकाउंट खुलने के 7 साल पूरे होने के बाद ही आंशिक निकासी की जा सकती है। निकासी की राशि उस समय तक जमा बैलेंस का सिर्फ 50% होती है।
कैसे बंद करें अकाउंट?
अगर आप मैच्योरिटी से पहले पूरा खाता बंद करना चाहते हैं, तो यह केवल विशेष परिस्थितियों में ही संभव है। जैसे गंभीर बीमारी, उच्च शिक्षा का खर्च या NRI बनने की स्थिति। इसमें भी बैंक या पोस्ट ऑफिस आपके अकाउंट पर 1% ब्याज की कटौती कर देते हैं।
टैक्स सेविंग कैसे होती है?
टैक्स की बात करें तो PPF अब भी EEE (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी में आता है। यानी आपके निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट पर टैक्स नहीं लगता। लेकिन अगर आप समय से पहले खाता बंद करते हैं तो ब्याज का फायदा कम हो जाएगा।
इसलिए, PPF से पैसा निकालने से पहले सभी नियमों और पेनाल्टी को समझ लेना बहुत ज़रूरी है। बेहतर होगा कि इसे इमरजेंसी फंड के तौर पर इस्तेमाल करने के बजाय लंबी अवधि की बचत के लिए ही रखा जाए।
