Vodafone Idea का मुनाफा रिकॉर्ड हाई पर, फिर भी लुढ़का शेयर, नतीजों में छिपी वजह

Vodafone Idea ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा रिपोर्ट किया है। हालांकि, इसके बाद भी शेयर में गिरावट है। इसके पीछे हालांकि कोई एक वजह नही है। लेकिन, बड़ी वजह नतीजों में ही छिपी है।

Why Vodafone Idea Share Price Falling वोडाफोन आइडिया शेयर प्राइस क्यों गिर रहा है। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY 26) की चौथी तिमाही (Q4) में शानदार नतीजे दिए हैं। कंपनी ने ₹51,970 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड नेट प्रॉफिट रिपार्ट किया है।

Vodafone Idea वोडाफोन आइडिया शेयर प्राइस

Vodafone Idea शेयर प्राइस में गिरावट

सोमवार 18 मई को बाजार खुलते ही वोडाफोन आइडिया शेयर प्राइस में गिरावट देखने को मिली है।हालांकि, ज्यादातर रिटेल इन्वेस्टर्स को लग रहा था कि इतने दमदार प्रॉफिट के बाद शेयर रॉकेट बन जाएगा। खासतौर पर कई बड़े ब्रोकरेज हाउस ने भी मजबूत VI Share Price Target दिए हैंं।इसके बाद भी सोमवार को शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।इंट्रा डे कारोबार में वोडाफोन आइडिया का शेयर 12.47 रुपये तक लुढ़क गया।

End of Feed