Cyrus Mistry Accident: इस वजह से गई साइरस मिस्त्री की जान, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 11:54 AM IST

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार का एक्सीडेंट कैसे हुआ इसका राज़ एक सीसीटीवी फुटेज से खुल गया है।

नई दिल्ली: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार का एक्सीडेंट  कैसे हुआ इसका राज़ एक सीसीटीवी फुटेज से खुल गया है। साइरस मिस्त्री की मर्सडीज कार को मुंबई की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनाहिता पंडोले चला रही थीं। हादसे से ठीक पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज से साइरस मिस्त्री की मौत की वजह सामने आ गई है।

टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मिस्त्री की रविवार को कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह 54 वर्ष के थे। मध्य मुंबई के वर्ली शवदाह गृह में हुए अंतिम संस्कार में पारसी समुदाय के सदस्य, कुछ कारोबारी नेता और राजनीतिक नेता शामिल हुए। साइरस मिस्त्री के बड़े भाई शापूर मिस्त्री, ससुर व वरिष्ठ वकील इकबाल छागला, उद्योगपति अनिल अंबानी, अजीत गुलाबचंद, दीपक पारेख और विशाल कंपानी, उद्यमी रोनी स्क्रूवाला, वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले व गणेश नाइक और कांग्रेस के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा शवदाह गृह में मौजूद थे।

दोपहर से ठीक पहले एक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में मिस्त्री का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें शामिल होने वालों के अनुसार अंतिम संस्कार से पहले एक पूर्व निर्धारित समय पर परिवार के पुजारी ने पारसी परंपरा के अनुसार पूजा की।महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार दोपहर को हुई सड़क दुर्घटना में मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। वे दोनों दक्षिण गुजरात स्थित उदवाडा से लौट रहे थे, जो पारसी धर्म के लोगों के लिए सबसे पवित्र स्थल है।

End of Article