दिग्गज निवेशक देविना मेहरा ने बताया शेयर बाजार का कड़वा सच, क्यों कोई नहीं पहचान सकता अगला मल्टीबैगर?

Devina Mehra
Expert view: Devina Mehra

अगर कोई कहे कि उन्हें मालूम है मल्टीबैगर कौन सा स्टॉक बनेगा, तो यकीन मानें वे सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। यह कहना है दिग्गज निवेशक देविना मेहरा का और साथ ही उन्होंने बताया शेयर बाजार एक कड़वा सच।

शेयर बाजार में हर निवेशक की तलाश होती है, उस एक शेयर की, जो आने वाले कुछ साल में उसका पैसा 5 गुना, 10 गुना या उससे भी ज्यादा कर दे। लेकिन दिग्गज निवेशक देविना मेहरा के मुताबिक, अगला मल्टीबैगर पहले से पहचान लेने का दावा करने वाला कोई भी व्यक्ति आपको भ्रमित कर रहा है। उनके मुताबिक दुनिया का कोई भी निवेशक यह पहले से नहीं जानता कि कौन सा शेयर मल्टीबैगर रिटर्न देगा। यहां तक कि वॉरेन बफेट और राकेश झुनझुनवाला जैसे बड़े निवेशक भी किसी शेयर के मल्टीबैगर बनने की गारंटी नहीं दे सकते।

Devina Mehara

देविना मेहरा ने बताया बाजार में क्या मायने रखता है

मल्टीबैगर का पता पीछे मुड़कर चलता है

देविना मेहरा के मुताबिक किसी शेयर के दोगुना या तीन गुना होने की संभावना पर विचार किया जा सकता है, लेकिन 5-10 गुना या उससे ज्यादा रिटर्न को पहले से तय मान लेना गलत है। कंपनियों की यात्रा सीधी रेखा में नहीं चलती। कई बड़ी और सफल कंपनियों को भी अपने सफर में मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है। यही वजह है कि किसी कंपनी की आज की सफलता देखकर यह मान लेना कि वह आगे भी लगातार मल्टीबैगर बनेगी, निवेश की सही रणनीति नहीं है। उनके मुताबिक कंपनियों का इतिहास पढ़ना जरूरी है, क्योंकि पीछे मुड़कर देखने पर ही पता चलता है कि बड़ी कंपनियों ने कितने उतार-चढ़ाव और संकटों का सामना किया।

End of Feed