US Unemployment: क्या अमेरिका में रोजगार का संकट? बेरोजगारी भत्ते के लिए बढ़े नए आवेदन

US Unemployment Claim: अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के नए दावे 2,15,000 तक बढ़े, लेकिन छंटनियां कम बनी हुई हैं। आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद श्रम बाजार स्थिर है, जबकि कंपनियां भर्ती में सतर्कता दिखा रही हैं।

US Unemployment Claims : अमेरिका में पिछले सप्ताह बेरोजगारी भत्ते के लिए नए आवेदन करने वालों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिकी कंपनियों में बड़े स्तर पर छंटनी की स्थिति अब भी देखने को नहीं मिल रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और ईरान युद्ध जैसे अंतरराष्ट्रीय तनावों के बावजूद अमेरिका का श्रम बाजार अभी तक अपेक्षाकृत स्थिर बना हुआ है। अमेरिकी श्रम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों (US jobs report) के अनुसार, बेरोजगारी भत्ते के लिए नए दावे बढ़कर 2 लाख 15 हजार हो गए हैं। इससे पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 2 लाख 10 हजार था। यानी एक सप्ताह में करीब 5 हजार नए दावे बढ़े हैं। इसके साथ ही चार सप्ताह का औसत भी लगभग 6,300 बढ़कर 2 लाख 9 हजार पर पहुंच गया है। यह औसत इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इससे रोजगार बाजार की लंबी अवधि की स्थिति का अंदाजा लगाया जाता है।

US unemployment claim, US jobs report, unemployment benefits, US labor market, layoffs in America, economic uncertainty

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के नए दावों में बढ़ोतरी, लेकिन छंटनी अब भी सीमित (तस्वीर-istock)

कोविड महामारी के बाद स्थिर बना हुआ है आंकड़ा

रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान अमेरिका को गंभीर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ा था। उस समय लाखों लोगों की नौकरियां चली गई थीं और बेरोजगारी भत्ते के लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन आए थे। हालांकि, महामारी के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटी और रोजगार बाजार में भी सुधार देखने को मिला। तब से लेकर अब तक बेरोजगारी भत्ते के लिए नए आवेदनों की संख्या सामान्य तौर पर 2 लाख से 2 लाख 50 हजार प्रति सप्ताह के बीच बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्तर इस बात का संकेत है कि अमेरिकी कंपनियां फिलहाल बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी नहीं कर रही हैं।

End of Feed