Upper Circuit Stocks: इन 3 शेयरों में लगा अपर सर्किट, खुलते ही 20 फीसदी की मजबूती

Upper Circuit Stocks Today: रोडियम रियल्टी में 20 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 61.15 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 64 रु पर खुलने के बाद 20 फीसदी मजबूती के साथ 73.38 रु पर पहुंच गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 3 शेयरों में लगा अपर सर्किट
  • शेयर बाजार में तेजी के बीच लगा अपर सर्किट
  • तीनों में 20 फीसदी की मजबूती

Upper Circuit Stocks Today: शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी तेजी है। करीब 1 बजे सेंसेक्स 642.55 अंक या 0.90 प्रतिशत चढ़कर 72,363.73 पर और निफ्टी 175.80 अंक या 0.81 प्रतिशत चढ़कर 21,823 पर है। बीएसई पर 2238 शेयरों में तेजी और 1529 शेयरों में गिरावट दिख रही है। वहीं 108 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। वहीं 3 शेयर ऐसे हैं, जिनमें अपर सर्किट लग गया है। इन शेयरों में 20 फीसदी की मजबूती है। इनमें रोडियम रियल्टी (Rodium Realty), सैलानी टूर्स एन ट्रैवल्स (Sailani Tours N Travel) और जुपिटर इन्फोमीडिया (Jupiter Infomedia) शामिल हैं।

Upper Circuit Stocks Today

अपर सर्किट स्टॉक आज

ये भी पढ़ें -

End of Feed