555 दिन का निवेश और तगड़ा मुनाफा! सरकारी बैंक की स्पेशल FD स्कीम बुजुर्गों को करवाएगी मौज

सरकारी बैंक Union Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक 555 दिन की स्पेशल एफडी पर ग्राहकों को 7.4 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं तो सरकारी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) की 555 दिन वाली स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। बैंक इस स्पेशल एफडी स्कीम पर ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। खास बात यह है कि सीनियर सिटिजन्स और सुपर सीनियर सिटिजन्स को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दिया जा रहा है।

Union Bank FD

यूनियन बैंक एफडी (Photo: iStock)

555 दिन की स्पेशल FD पर कितना ब्याज?

यूनियन बैंक की 555 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम में सामान्य नागरिकों को 6.65 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। वहीं, बैंक सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज का लाभ दे रहा है। इस तरह वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.15 प्रतिशत हो जाती है। इसके अलावा, सुपर सीनियर सिटिजन ग्राहकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.75 प्रतिशत अधिक ब्याज दिया जाता है, जिससे उनकी ब्याज दर 7.40 प्रतिशत तक पहुंच जाती है।

End of Feed