बिजनेस

Unemployment Rate: जून तिमाही में बेरोजगारी दर 6.6 फीसदी , जानें पुरूषों-महिलाओं में कौन ज्यादा बेरोजगार

Unemployment Rate: वित्त वर्ष 2023-24 की जून तिमाही में बेरोजगारी दर 6.6 प्रतिशत ही थी।एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 23वें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) से पता चलता है कि 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत थी।

Image

भारत में बेरोजगारी दर

Unemployment Rate:चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर 6.6 प्रतिशत पर स्थिर रही। राष्‍ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) ने अपने आंकड़ों में यह जानकारी दी।श्रम बल में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत को बेरोजगारी दर कहते हैं। वित्त वर्ष 2023-24 की जून तिमाही में बेरोजगारी दर 6.6 प्रतिशत ही थी।एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 23वें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) से पता चलता है कि 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत थी।

महिलाओं की बेरोजगारी दर

सर्वेक्षण के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक आयु) में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून, 2024 में नौ प्रतिशत रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 9.1 प्रतिशत थी। यह दर जनवरी-मार्च, 2024 में 8.5 प्रतिशत थी।शहरी क्षेत्रों में पुरुषों में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून में घटकर 5.8 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5.9 प्रतिशत थी। यह आंकड़ा जनवरी-मार्च, 2023 में 6.1 प्रतिशत था।

पुरूषों की बेरोजगदारी दर

दूसरी ओर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शहरी क्षेत्रों में चालू साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) में श्रम बल भागीदारी दर अप्रैल-जून में बढ़कर 50.1 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 48.8 प्रतिशत थी।अखिल भारतीय स्तर पर, शहरी क्षेत्रों में अप्रैल-जून, 2024 के दौरान कुल 5,735 एफएसयू (शहरी फ्रेम सर्वेक्षण से निकाली गई शहरी नमूना इकाई) का सर्वेक्षण किया गया।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article