Business Bulletin: यूएस अमेरिकी डॉलर एक साल के सबसे निचले स्तर के करीब पहुंच गया है। वहीं टाटा ने कारें महंगे करने का ऐलान कर दिया है। और अब आप ट्विटर पर ज्यादा टेक्सट में मैसेज कर सकेंगे। जबकि भारतीय रेल ने बिहार के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान किया है। वहीं सरकार ने कहा है कि गेहूं के एक्सपोर्ट पर रोक जारी रहेगी। आइए जानते हैं कि अब तक की टॉप बिजनेस न्यूज..
आज की टॉप बिजनेस न्यूज
टाटा मोटर्स ने नई टाटा कार की खरीद को औसत 0.6 फीसदी महंगा कर दिया है, ये सब कार के मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करता है। हालांकि जो ग्राहक अप्रैल 2023 में कार बुक करते हैं उन्हें बढ़ी कीमत का असर नहीं होने वाला, क्योंकि बढ़े हुए दाम 1 मई 2023 से लागू किए जाएंगे। इससे पहले जनवरी में ही कंपनी ने अपनी गाड़ियों के दाम में 1.2 प्रतिशत इजाफा किया था।
जब किसी कंपनी के शेयर Pledge Free होता है, तो इसका मतलब यह है कि कंपनी के पास कैश फ्लो की कमी नहीं है। और वह अपने कारोबारी जरूरतों को बेहतर प्रबंधन के जरिए पूरा कर रही है। ऐसे में इस तरह कंपनी में निवेश पर जोखिम कम होता है।
ट्विटर वाली चिड़िया ने अब अपने पर फैलाने शुरू कर दिए हैं और कंपनी ने ऐसा फैसला लिया है जिससे यूजर्स का मुंह खुला का खुला रह गया है। पहले जहां अपनी लंबी बात रखने के लिए आपको कई सारे ट्वीट्स करने पड़ते थे, वहीं अब आप एक ही ट्वीट में पूरा का पूरा निबंध लिख सकते हैं। कहने का मतलब ट्विटर ने कैरेक्टर लिमिट को 280 से बढ़ाकर 10,000 कर दिया है। सिर्फ यही नहीं, अब यूजर्स टेक्स्ट की फॉर्मेटिंग भी कर सकेंगे जिनमें बोल्ड और इटैलिक शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि गेहूं के एक्सपोर्ट पर लगाई गई रोक जारी रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को अपने घरेलू बाजार के लिए गेहूं की पर्याप्त सप्लाई के साथ-साथ महंगाई पर भी काबू रखना है, जिसे देखते हुए गेहूं के निर्यात को शुरू नहीं किया जा सकता है।
बिहार के लिए बड़े तोहफे का ऐलान, इस रूट पर चलाई जाएगी नई ट्रेन, पढ़ें जरूरी डिटेल्स
भारतीय रेल ने बिहार के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान किया है। रेलवे के इस ऐलान से रोजाना हजारों यात्रियों को सफर सुविधाजनक होने के साथ-साथ आरामदायक भी होगा। जी हां, भारतीय रेल ने बिहार के बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।
