Indian Railways New Memu Express Train for Bihar: भारतीय रेल ने बिहार के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान किया है। रेलवे के इस ऐलान से रोजाना हजारों यात्रियों को सफर सुविधाजनक होने के साथ-साथ आरामदायक भी होगा। जी हां, भारतीय रेल ने बिहार के बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच चलाई जाने वाली इस मेमू एक्सप्रेस ट्रेन का 15 अप्रैल को उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद ये 16 अप्रैल से नियमित रूप से सेवाएं देना शुरू कर देगी।
15 अप्रैल को Inaugural Special स्पेशल के रूप में चलेगी ट्रेन
पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक 15 अप्रैल को उद्घाटन वाले दिन इस ट्रेन को Inaugural Special स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा और फिर अगले दिन यानी 16 अप्रैल से ट्रेन अपने निर्धारित टाइम पर रोजाना चलाई जाएगी। रेलवे ने इस नई मेमू एक्सप्रेस ट्रेन की डिटेल्स शेयर की हैं।
गाड़ी संख्या- 15556, बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस
बापूधाम मोतिहारी से पाटलिपुत्र तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 15556, बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल, 2023 से रोजाना सुबह 06.00 बजे बापूधाम मोतिहारी से प्रस्थान करेगी और 06.08 बजे जीवधारा, 06.20 बजे पिपरा, 06.33 बजे चकिया, 06.45 बजे मेहसी, 07.30 बजे मुजफ्फरपुर, 07.48 बजे रामदयालु नगर, 08.45 बजे हाजीपुर और 09.00 बजे सोनपुर रुकते हुए 09.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या- 15555, पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस
इसी तरह वापसी में पाटलिपुत्र से बापूधाम मोतिहारी तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 15555, पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल, 2023 से रोजाना शाम 19.00 बजे पाटलिपुत्र से प्रस्थान करेगी और 19.33 बजे सोनपुर, 19.50 बजे हाजीपुर, 20.40 बजे रामदयालु नगर, 20.50 बजे मुजफ्फरपुर, 21.44 बजे मेहसी, 21.57 बजे चकिया, 22.07 बजे पिपरा, 22.17 बजे जीवधारा रुकते हुए रात 22.30 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी।
