Top 10 Richest People In World: Elon Musk ने इतिहास रच दिया है। 648 अरब डॉलर की नेट वर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मस्क की कुल संपत्ति एक दिन में 168 बिलियन डॉलर बढ़ गई, क्योंकि खबर आई थी कि उनका रॉकेट स्टार्टअप SpaceX 800 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर IPO आ सकता है। एलन मस्क लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम किए हुए हैं।
एलन मस्क
टॉप 10 की सूची में एक भी भारतीय नहीं
| रैंक | नाम | कुल संपत्ति | सालाना बढ़त | देश | सेक्टर |
|---|
| 1 | एलन मस्क | 648 अरब डॉलर | +216 अरब डॉलर | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 2 | लैरी पेज | 264 अरब डॉलर | +95.6 अरब डॉलर | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 3 | जेफ बेजोस | 246 अरब डॉलर | +7.01 अरब डॉलर | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 4 | सर्गेई ब्रिन | 245 अरब डॉलर | +87.0 अरब डॉलर | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 5 | लैरी एलिसन | 243 अरब डॉलर | +50.4 अरब डॉलर | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 6 | मार्क जुकरबर्ग | 232 अरब डॉलर | +24.8 अरब डॉलर | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 7 | बर्नार्ड अर्नॉल्ट | 205 अरब डॉलर | +29.0 अरब डॉलर | फ्रांस | कंज्यूमर |
| 8 | स्टीव बाल्मर | 166 अरब डॉलर | +19.5 अरब डॉलर | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 9 | जेन्सन हुआंग | 155 अरब डॉलर | +40.2 अरब डॉलर | अमेरिका | टेक्नोलॉजी |
| 10 | वॉरेन बफेट | 150 अरब डॉलर | +8.29 अरब डॉलर | अमेरिका | विविध |
| 18 | मुकेश अंबानी | 105 अरब डॉलर | +14.0 अरब डॉलर | भारत | एनर्जी |
| 20 | गौतम अडानी | 84.1 अरब डॉलर | +5.40 अरब डॉलर | भारत | पोर्ट+ |
मस्क की संपत्ति दो दिन में तेजी से बढ़ी
मस्क ने सोमवार को एक ही दिन में अपनी दौलत में 168 अरब डॉलर जोड़े और उसके बाद मंगलवार को 8 अरब डॉलर जोड़े, जिससे उनकी कुल संपत्ति 648 अरब डॉलर हो गई। एलन मस्क की नेट वर्थ न सिर्फ ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंची, बल्कि इसने उन्हें दुनिया के कुछ सबसे अमीर अरबपतियों से भी ज्यादा अमीर बना दिया है। टेस्ला के CEO अब जेफ बेजोस, मार्क जकरबर्ग और जेनसेन हुआंग- तीनों से ज्यादा अमीर हैं। मस्क की नेट वर्थ को टेस्ला में उनकी लगभग 12% हिस्सेदारी से भी बढ़ावा मिला, जिसके शेयर इस साल अब तक 13% बढ़े हैं, कंपनी की गिरती बिक्री के बावजूद।
