Times Now Navbharat
live-tv
Premium

इस फेस्टिव सीजन घर खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! मिलेंगे बड़े डिस्काउंट और बेहतर डील्स

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। आप बिल्डर से मोलभाव करके फ्लैट की कीमत कम करा सकते हैं और बेहतर डील्स पा सकते हैं।

Image
फेस्टिव होम बाइंग
Authored by: आलोक कुमार
Updated Sep 17, 2026, 12:50 IST
Follow on Google News

गणेश चतुर्थी के साथ देशभर में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। आने वाले दिनों में अब नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार आएंगे। भारत में त्योहारी सीजन में घर या संपत्ति (प्रॉपर्टी) खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने सपने का आशियाना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस फेस्टिव सीजन में आपको घर खरीदने पर बड़े डिस्काउंट और बेहतर डील्स मिलनी वाली है।

आप सोच रहेंगे होंगे कि ऐसा क्यों होगा तो बता दें कि यह रियल एस्टेट में सुस्ती के कारण होगा। पिछले कुछ सालों में घरों की कीमत में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। रियल एस्टेट कंसलटेंसी फर्म एनरॉक (Anarock) की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 से 2025 के बीच घर की कीमतें औसतन 59% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, एसोचैम-नाइट फ्रैंक की 'बिल्डिंग विकसित भारत: रियल एस्टेट एज ए कैटेलिस्ट ग्रोथ' रिपोर्ट के अनुसार, NCR में घरों की कीमतें 2015 और 2025 के बीच 193% बढ़ीं हैं। घरों की कीमत में बड़ी वृद्धि ने इसे बड़े होम बायर्स वर्ग की पहुंच से बाहर कर दिया है। इसलिए बहुत सारे लोग चाह कर भी अब घर नहीं खरीद पा रहे हैं।

घरों की बिक्री में गिरावट आई

एनरॉक की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 4,04,005 रेजिडेंशियल यूनिट बिकीं। यह FY23 के बाद सबसे कम है। वहीं, पहली तिमाही की बात करें तो बिक्री में 6% की गिरावट आई है। इस इस तिमाही में 90,715 यूनिट बिकी, जबकि Q2 2025 में 96,285 यूनिट बिकी थीं। Q-o-Q आधार पर, मकानों की बिक्री में 11% की गिरावट आई। देश की नामी रियल एस्टेट कंपनियों की बिक्री पर नजर डालें तो इस दौरान DLF की बिक्री 94 फीसदी तक लुढ़क गई, जबकि प्रेस्टीज एस्टेट्स की बुकिंग में 46 फीसदी की कमी आई।

बिल्डर पर बिक्री बढ़ाने का दबाब

रियल एस्टेट सेक्टर के जानकारों का कहना है कि त्योहारी सीजन में प्रॉपर्टी की कुल बिक्री में 25% से 30% हिस्सेदारी होती है। इसलिए इस मौके को बिल्डर हर हाल में लाभ उठाना चाहते हैं। घरों की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी से पहले से ही प्रॉपर्टी मार्केट सुस्ती की चपेट में है। इसलिए बिल्डर इस त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ाने के लिए बड़े डिस्काउंट और बेहतर डील्स खरीदारों को ऑफर कर सकते हैं।

सेक्टर के जानकारों के मुताबिक, इस फेस्टिव सीजन में घर खरीदने वालों को कई तरह के बेहतर ऑफर मिल सकते हैं। इन ऑफर्स से या तो घर की कीमत कम हो सकती है या फिर कुछ समय के लिए होम लोन की EMI का बोझ घट सकता है।

घर खरीदने में ऑफर्स का तरीका बदला

जानकारों का कहना है कि घर खरीदने के ऑफर्स का तरीका अब बदल रहा है। पहले फेस्टिव सीजन में बिल्डर फ्रिज, AC, मोबाइल, कार, बाइक, सोने के सिक्के या छुट्टियों जैसे ऑफर देकर ग्राहकों को आकर्षित करते थे। लेकिन अब खरीदार ऐसे गिफ्ट के बजाय सीधे आर्थिक फायदा चाहते हैं।

इसको देखते हुए अब बिल्डर सिर्फ फ्लैट की कीमत पर सीधे डिस्काउंट देने के बजाय ऐसे पेमेंट प्लान भी दे रहे हैं, जिससे खरीदार को कुछ समय तक EMI शुरू करने से राहत मिल सके। मसलन, कंस्ट्रक्शन के अलग-अलग चरणों के हिसाब से भुगतान करने का विकल्प दिया जा रहा है। इससे खरीदार को एक साथ बड़ी रकम जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके अलावा, खरीदार बिल्डर से फ्लैट की फर्निशिंग, इंटीरियर या दूसरे काम करवाने की सुविधा भी मांग रहे हैं। कुछ मामलों में स्टाम्प ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन चार्ज और GST जैसी लागत में राहत की मांग की जा रही है। खासकर अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स में ऐसे ऑफर्स खरीदारों के लिए काफी अहम हो सकते हैं।

फेस्टिव सीजन होम बाइंग

फेस्टिव सीजन होम बाइंग

बुकिंग से पहले इन बातों का रखें ख्याल

दिग्गज रियल एस्टेट एक्सपर्ट और अंतरिक्ष इंडिया के सीएमडी राकेश यादव ने बताया कि घर जिंदगी में बार-बार नहीं खरीदा जाता। इसलिए सिर्फ फेस्टिव ऑफर या डिस्काउंट देखकर फैसला न करें। अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से प्रॉपर्टी चुनें और डेवलपर की साख, कंस्ट्रक्शन क्वालिटी, लोकेशन, स्कूल-अस्पताल की कनेक्टिविटी और भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को जरूर जांचें। किसी भी प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक करने से पहले कीमत को लेकर रिसर्च जरूर करें। एक बात और, प्रॉपर्टी की कीमत कम होने का इंतजार नहीं करें। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले हर किसी को महंगी लगती है और खरीद लेने के बाद वो सस्ती हो जाती है। इसलिए बजट बना लें और इस त्योहारी सीजन में प्रॉपर्टी खरीद डालें।

End of Article