बिजनेस

TCS Share Price: 6 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! TCS में जल्द बढ़ेगी सैलरी, जानिए अब क्या है शेयर प्राइस

TCS Share Price: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मुख्य वित्त अधिकारी समीर सेकसरिया ने कहा कि 6 लाख से अधिक कर्मचारियों की वेतन वृद्धि कंपनी की प्राथमिकता है। जून तिमाही नतीजों के बाद उन्होंने बताया कि टीसीएस मुनाफे के साथ विकास पर ध्यान देगी। इस तिमाही में कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन पर नकारात्मक असर देखने को मिला है।

Image

वेतन वृद्धि टीसीएस की प्राथमिकता (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

TCS Share Price: देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने कहा है कि कर्मचारियों की वेतन बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। यह बात कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) समीर सेकसरिया ने कही है। हलांकि इसके बावजूद शेयर प्राइस में सोमवार को बाजार ओपन होने के बाद गिरावट जारी है। सुबह 10 बजे तक 0.64% की गिरावट हो गई है। अब प्रति शेयर कीमत 3,245.20 रुपये है।

कंपनी के तिमाही नतीजों में गिरावट

जून तिमाही में TCS के मुनाफे और मार्जिन में गिरावट आई है। वैश्विक आर्थिक संकट और भू-राजनीतिक हालात की वजह से डिमांड पर असर पड़ा है।

टाली गई थी वेतन वृद्धि

कंपनी ने अप्रैल 2025 से शुरू होने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि को टाल दिया था। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक समीर सेकसरिया ने कहा कि TCS आमतौर पर वेतन बढ़ाने में देरी नहीं करती है। उन्होंने साफ किया कि जल्द ही वेतन वृद्धि फिर से लागू करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं है।

वेतन वृद्धि का मार्जिन पर असर

आमतौर पर, वेतन बढ़ाने से कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन में करीब 1.5% की गिरावट आती है। इस तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन घटकर 24.5% हो गया है। कंपनी का लक्ष्य इसे 26-28% तक ले जाना है।

भर्ती और मांग में गिरावट का असर

कंपनी ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अग्रिम भर्ती में निवेश किया, जिससे मार्जिन पर दबाव पड़ा। लेकिन मांग में कमी आने के कारण भर्ती किए गए कर्मचारियों का उपयोग पूरी तरह नहीं हो पाया, जिससे असर और बढ़ गया।

कंपनी किन चुनौतियों से जूझ रही है?

समीर सेकसरिया ने बताया कि उपयोगिता बढ़ाना और संगठनात्मक बदलाव करना उनके नियंत्रण में है। लेकिन बाजार में मांग उनके नियंत्रण से बाहर है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article