बिजनेस

Tata Capital IPO Listing: लिस्टिंग पर होगी कमाई या डूबेंगे पैसे? क्या है Latest GMP और Listing Price Update

Tata Capital IPO Listing: शेयर बाजार में आज निवेशकों की निगाहें टाटा कैपिटल के IPO लिस्टिंग पर टिकी होंगी। इस साल का यह सबसे बड़ा और चर्चित आईपीओ ₹15,512 करोड़ का था। लिस्टिंग से पहले ही ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) और अन्य संकेत चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कि लिस्टिंग पर निवेशकों को मुनाफा होगा या नुकसान, और क्या है लेटेस्ट GMP और संभावित लिस्टिंग प्राइस।

Image

Tata Capital

Tata Capital IPO Listing: शेयर बाजार में आज, 13 अक्टूबर को अच्छा खासा रोमांच देखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सबकी निगाहें टिकी होंगी टाटा कैपिटल के शेयरों की लिस्टिंग पर। इस साल का यह सबसे हॉट आईपीओ ₹15,512 करोड़ का था। ऐसे में अगर आपने भी इसमें पैसे लगाए हैं तो आइए आपको बताते हैं कि GMP किस ओर इशारा कर रहे हैं। लिस्टिंग पर आपकी कमाई होगी या डूबेंगे पैसे?

कैसा है Latest GMP?

हालांकि ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) के संकेत बताते हैं कि स्टॉक की शुरुआत उतनी धूमधाम वाली नहीं होगी। GMP ‘शून्य’ होने के कारण उम्मीद है कि शेयर लगभग ₹326 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के आसपास खुलेगा। कुछ रिपोर्ट्स में इसे ₹332-333 के आसपास लिस्टिंग की संभावना भी बताई जा रही है।

आईपीओ सब्सक्रिप्शन की बात करें तो टाटा कैपिटल का आईपीओ कुल 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें QIB ने 3.42 गुना अधिक आवेदन किए, जबकि NII का हिस्सा 1.98 गुना भरा गया। रिटेल निवेशक थोड़े सतर्क रहे और उनका कोटा 1.10 गुना भरा।

एंकर निवेशकों ने भी इस आईपीओ में बड़ा पैसा लगाया। एंकर निवेशकों से कुल ₹4,642 करोड़ जुटाए गए। इसमें LIC ने सबसे बड़ा निवेश किया, लगभग ₹700 करोड़ का शेयर खरीदा। अन्य प्रमुख निवेशकों में ICICI प्रूडेंशियल, HDFC म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, DSP, एक्सिस, कोटक और ग्लोबल कंपनियां जैसे मॉर्गन स्टेनली और गोल्डमैन सैक्स शामिल थे।

कितना बड़ा था आईपीओ?

कंपनी का वैल्यूएशन देखें तो ₹15,512 करोड़ के इस आईपीओ के तहत शेयरों का प्राइस बैंड ₹310 से ₹326 रखा गया था। प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर, कंपनी का वैल्यूएशन FY25 के बुक वैल्यू का 4.1 गुना और आय का 33 गुना है।

कैसी होगी लिस्टिंग?

टाटा कैपिटल का आईपीओ कुल ₹15,511.87 करोड़ का बुक बिल्ड इश्यू था, जिसमें 21 करोड़ नए शेयर और 26.58 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल में शामिल थे। यह इश्यू 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चला, और अलॉटमेंट 9 अक्टूबर को फाइनल किया गया। बुक रनिंग लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल रही, जबकि MUFG इनटाइम इंडिया Pvt Ltd इस इश्यू का रजिस्ट्रार था। टाटा कैपिटल का IPO बड़ा था, निवेशकों की अच्छी रुचि रही, लेकिन ग्रे मार्केट संकेत बताते हैं कि लिस्टिंग फ्लैट या मामूली बढ़त के साथ हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article