बिजनेस

Suraj Estate IPO: सूरज एस्टेट के IPO में पैसा लगाने के दो दिन, जानें प्राइस बैंड और GMP

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 18, 2023, 11:15 AM IST

Suraj Estate IPO: सूरज एस्टेट आईपीओ का प्राइस बैंड ₹340 से ₹360 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। इसका लक्ष्य नए शेयर जारी करके ₹400 करोड़ रुपये जुटाना है।

Image

सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड IPO

Photo : Twitter

Suraj Estate IPO: सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड का आईपीओ आज खुल गया है। इसमें 20 दिसंबर 2023 यानी इस सप्ताह बुधवार तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने सूरज एस्टेट आईपीओ का प्राइस बैंड ₹340 से ₹360 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। इसका लक्ष्य नए शेयर जारी करके ₹400 करोड़ रुपये जुटाना है। इस बीच, सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में व्यापार के लिए उपलब्ध हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में आज ₹70 के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

सूरज एस्टेट डेवलपर्स आईपीओ की 5 मुख्य बातें

1] सूरज एस्टेट IPO GMP: कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में आज 70 रु. के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं है, जो इसके वीकेंड जीएमपी 56 रुपये से 14 रुपये अधिक है।

2] सूरज एस्टेट आईपीओ प्राइस: रियल एस्टेट कंपनी ने सूरज एस्टेट आईपीओ का प्राइस बैंड ₹340 से ₹360 प्रति इक्विटी है।

3] सूरज एस्टेट डेवलपर्स आईपीओ की तारीख: आईपीओ आज खुल गया है और यह 20 दिसंबर 2023 तक खुला रहेगा।

4] सूरज एस्टेट आईपीओ का आकार: कंपनी का लक्ष्य इससे नए शेयर जारी करके ₹400 करोड़ जुटाना है।

5] सूरज एस्टेट आईपीओ अलॉमेंट डेट: T+3 लिस्टिंग नियम के मद्देनजर, शेयर अलॉमेंट 21 दिसंबर 2023 को हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article