मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के चलते गिफ्ट निफ्टी 23000 पार, सेंसेक्स-निफ्टी में भी गैप अप ओपनिंग के संकेत

अमेरिका-ईरान के बीच शांति की बढ़ती उम्मीद से ग्लोबल मार्केट्स में मजबूत पॉजिटिव ट्रेंड नजर आ रहा है। यूएस फ्यूचर्स से लेकर तमाम एशिया बाजार तेजी में ट्रेड कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी भी 23 हजार से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो निफ्टी में भी हल्के गैप अप का संकेत दे रहा है।

Global Market Today: ग्लोबल बाजारों से आज सावधानी के साथ मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी फ्यूचर्स में हल्की मजबूती बनी हुई है, जबकि एशियाई बाजारों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट और गोल्ड में तेजी ने बाजार को पॉजिटिव सेंटिमेंट दिया है।

share market

बाजार में तेजी का रुख (इमेज क्रेडिट कैन्वा)

टेक शेयरों में दबाव

अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को कमजोरी का ट्रेंड रहा। लेकिन, फ्यूचर इंडेक्स में मजबूती है। यूएस मार्केट में कमजोरी के पीछे टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली प्रमुख वजह रही। बहरहाल, Dow Jones Futures में हल्की रिकवरी देखने को मिल रही है। हालांकि, ओवरऑल टेक्निकल संकेत अब भी ‘वेरी बियरिश’ बने हुए हैं। इसका सीधा असर ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट पर पड़ रहा है।

End of Feed