बिजनेस

Stocks To Buy: 200 रु से सस्ते इन दो शेयरों में कमाई का मौका, जानें टाटा स्टील और संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल का टार्गेट

Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने ही टाटा स्टील के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसने इसके शेयर के लिए भी 180 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। जबकि शुक्रवार को इसका शेयर 167.15 रु पर बंद हुआ था।

Image

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल और टाटा स्टील के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 200 रु से सस्ते दो शेयर खरीदने की सलाह
  • टाटा स्टील और संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल हैं शामिल
  • दोनों का टार्गेट है 180-180 रु

Stocks To Buy: माना जाता है कि शेयर बाजार में हमेशा निवेश के मौके होते हैं। जरूरत होती है सही समय पर सही शेयर चुनने की। सही समय पर सही शेयर चुनने के लिए आप ब्रोकरेज फर्म या मार्केट एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। वहीं कुछ शेयरों में कमाई का मौका तो होता है, मगर वे काफी महंगे होते हैं। यहां हम आपको दो ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जिनकी कीमत 200 रु से कम है। इन शेयरों को एक ब्रोकरेज फर्म ने खरीदने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International)

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसने इसके शेयर के लिए 180 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। जबकि शुक्रवार को इसका शेयर 151.20 रु पर बंद हुआ था। यानी ये मौजूदा स्तर से 19 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

टाटा स्टील (Tata Steel)

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने ही टाटा स्टील के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसने इसके शेयर के लिए भी 180 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। जबकि शुक्रवार को इसका शेयर 167.15 रु पर बंद हुआ था। यानी ये मौजूदा स्तर से 7.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article