यदि आप भी किसी स्टॉक स्प्लिट का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए बड़ी खबर है। देश की मशहूर FMCG कंपनी KSE Limited ने अपने इक्विटी शेयरों को स्प्लिट (Stock Split) करने का ऐलान किया है। कंपनी अब अपने हर ₹10 अंकित मूल्य वाले एक शेयर को ₹1 के 10 नए शेयरों में विभाजित करेगी।
क्या है स्टॉक स्प्लिट?
स्टॉक स्प्लिट एक कॉरपोरेट एक्शन है, जिसमें कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे हिस्सों में बांट देती है। इसका उद्देश्य शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाना होता है ताकि छोटे निवेशकों के लिए कंपनी के शेयर खरीदना आसान हो सके।
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि स्टॉक स्प्लिट से कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू या निवेशक के कुल निवेश मूल्य में कोई बदलाव नहीं होता, सिर्फ शेयरों की संख्या और उनकी उपलब्धता बढ़ती है।
KSE Limited के बारे में
KSE Limited, जिसे पहले Kerala Solvents Extractions Limited के नाम से जाना जाता था, दक्षिण भारत की एक प्रमुख FMCG कंपनी है। कंपनी तेल, डेयरी उत्पाद और पशु आहार बनाती है। इसके अलावा यह दूध, दही, घी और आइसक्रीम जैसे उत्पाद अपने ब्रांड नाम से बेचती है।KSE Stock Split डीटेल
कंपनी ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है यानी अगर किसी निवेशक के पास फिलहाल 1 शेयर है, तो स्प्लिट के बाद उसके पास 10 शेयर हो जाएंगे, हालांकि निवेश का कुल मूल्य वही रहेगा, केवल शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी। स्प्लिट के बाद शेयर की कीमत स्प्लिट रेशियो के अनुसार एडजस्ट की जाएगी, जिससे शेयर की कीमत सस्ती हो जाएगी।
रिकॉर्ड डेट- 28 अक्टूबर 2025
कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर 2025 तय की है। इस दिन तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के शेयर रजिस्टर में होंगे, उन्हें नए विभाजित शेयर जारी किए जाएंगे। यह निर्णय कंपनी की 61वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में 20 सितंबर 2025 को लिया गया था।
27 अक्टूबर 2025 तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, वही निवेशक इस स्प्लिट के लिए एलिजिबल माने जाएंगे, क्योंकि 28 अक्टूबर को शेयर एक्स-डेट पर ट्रेड होंगे। सुबह 11:48 बजे, कंपनी का शेयर BSE पर ₹263 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 2.54% नीचे था।
डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में न लें। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।
