Stock Market Today: मध्य-पूर्व में तनाव कम होने से तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 से अधिक अंक उछला

Stock Market Today: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 400 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी, ऑटो और फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सुबह करीब 9.25 बजे, सेंसेक्स 445.6 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 82,500.73 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 130.15 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 25,174.50 पर था।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी
  • मध्य-पूर्व में तनाव कम होने का असर
  • 82,500 पर पहुंचा सेंसेक्स

Stock Market Today: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 400 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी, ऑटो और फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सुबह करीब 9.25 बजे, सेंसेक्स 445.6 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 82,500.73 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 130.15 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 25,174.50 पर था। विश्लेषकों के अनुसार, हाल के बाजार रुझान की एक महत्वपूर्ण विशेषता पश्चिम एशियाई संकट जैसी बड़ी चुनौतियों के बावजूद इसकी मजबूती है।

Stock Market Today

शेयर बाजार में आज बढ़त

ये भी पढ़ें -

कितने पर पहुंचा निफ्टी बैंक

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान भी बाजार मजबूत रहा है। इस मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण योगदान संकट के दौरान एफआईआई की खरीदारी का रहा है।"

End of Feed