बिजनेस

सोने का भाव आज का 7 नवंबर 2025: फिर लुढ़का सोना, चांदी में तेजी, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 November 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव जारी हैं। कभी कीमतें बढ़ती हैं तो कभी लुढ़कती हैं। लेकिन इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं, साथ ही चांदी का ताजा भाव भी जानिए।

Gold price today, Silver price today, Gold rate India, Silver rate India, 24 carat gold price,22 carat gold price

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 7 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। कभी कीमतें बढ़ती हैं तो कभी घटती हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव बढ़कर 1,48,275 रुपये प्रति किलो हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव बढ़कर 1,21,133 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की वायदा कीमत 1,598 रुपये बढ़कर 1,48,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। बढ़त के साथ 4,004.02 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत भी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 48.26 डॉलर प्रति औंस हो गई। आइए आगे जानते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम। साथ में चांदी की कीमत भी जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
सोने-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 120670 रुपये प्रति 10 ग्राम120231 रुपये प्रति 10 ग्राम120100 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 120187रुपये प्रति 10 ग्राम119750 रुपये प्रति 10 ग्राम119619 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 110534 रुपये प्रति 10 ग्राम110132 रुपये प्रति 10 ग्राम110012 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 90503 रुपये प्रति 10 ग्राम90173 रुपये प्रति 10 ग्राम90075 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 70592 रुपये प्रति 10 ग्राम70335 रुपये प्रति 10 ग्राम70259 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 148242 रुपये प्रति किलोग्राम148010 रुपये प्रति किलोग्राम148275 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या था सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक व्यापारियों की ताजा लिवाली और मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत दो दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को 600 रुपये बढ़कर 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। संघ ने बताया कि 99.5 प्रतिशत शुद्धता (23 कैरेट) वाले सोने की कीमत भी 600 रुपये बढ़कर 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। मंगलवार को यह 1,23,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में, पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला (24 कैरेट) सोना 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को गुरु नानक जयंती पर छुट्टी होने के कारण सर्राफा बाजार बंद रहे थे।

पिछले दिन क्या था चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक गुरुवार को चांदी की कीमतें 1,800 रुपये बढ़कर 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। मंगलवार को यह 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले दिन वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 28.96 डॉलर यानी 0.73 प्रतिशत बढ़कर 4,008.19 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि हाजिर चांदी 1.22 प्रतिशत बढ़कर 48.60 डॉलर प्रति औंस हो गई।

सोना का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव मामूली 59 रुपये या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,20,522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी का वायदा भाव

दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 103 रुपये या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,47,424 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कॉमेक्स सोने का वायदा भाव

वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव मामूली बढ़त के साथ 3,994.55 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत भी बढ़कर 48.05 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्यों बढ़े सोना-चांदी के दाम

सुरक्षित निवेश की मांग और अमेरिकी डॉलर में मामूली गिरावट आने से गुरुवार को सोने में तेजी आई। अमेरिका में सरकारी विभागों के वित्तीय प्रावधान न होने से जारी 'शटडाउन' अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन बन गया है। विश्व की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक पिछले सत्र में कई महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद 0.29 प्रतिशत गिरकर 99.97 रह गया, जिससे कीमती धातुओं को भी मदद मिली। मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों ने अतिरिक्त ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कमजोर कर दिया जिससे कीमती धातु में लाभ सीमित हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि इस लंबे शटडाउन ने वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिसका फायदा सुरक्षित निवेश वाली कीमती धातुओं को मिल रहा है। एलकेपी सिक्योरिटीज़ के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक (कॉमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर उपजा आशावाद सोने की कीमतों में और तेजी को सीमित कर सकता है। बाजार प्रतिभागी, आगे के संकेतों के लिए आगामी अमेरिकी विनिर्माण और गैर-विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों पर कड़ी नजर रखेंगे।

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह Author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article