बिजनेस

सोने का भाव आज का 26 मई 2026: आज 2800 रु लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 May 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 26 May 2026 : अमेरिका-ईरान में तनाव के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले इस पीले धातु की कीमत 2,800 रुपये घटकर 1,62,400 रुपये (सभी टैक्स मिलाकर) प्रति 10 ग्राम हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज 0.68% गिरकर यानी 1085 रुपये गिरावट के साथ 1,57,996 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,59,081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में इस साल 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना (spot gold) करीब 1 प्रतिशत गिरकर 4,534.69 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज (मंगलवार) सुबह तक 1,58,857 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक गिरकर 157722 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 157611 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 158857 रुपये प्रति 10 ग्राम157722 रुपये प्रति 10 ग्राम157611 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 158221 रुपये प्रति 10 ग्राम157090 रुपये प्रति 10 ग्राम156980 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 145513 रुपये प्रति 10 ग्राम144473 रुपये प्रति 10 ग्राम144372 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 119143 रुपये प्रति 10 ग्राम118292 रुपये प्रति 10 ग्राम118208 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 92931 रुपये प्रति 10 ग्राम92267 रुपये प्रति 10 ग्राम92202 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹159040₹145800₹119320
मुंबई₹158890₹145650₹119170
कोलकाता₹158890₹145650₹119170
चेन्नई₹160690₹147300₹123600
पटना₹158940₹145700₹119220
लखनऊ₹159040₹145800₹119320
अयोध्या₹159040₹145800₹119320
मेरठ₹159040₹145800₹119320
कानपुर₹159040₹145800₹119320
गाजियाबाद₹159040₹145800₹119320
नोएडा₹159040₹145800₹119320
गुरुग्राम₹159040₹145800₹119320
चंडीगढ़₹159040₹145800₹119320
जयपुर₹159040₹145800₹119320
लुधियाना₹159040₹145800₹119320
गुवाहाटी₹158890₹145650₹119170
इंदौर₹158940₹145700₹119220
अहमदाबाद₹158940₹145700₹119220
सूरत₹158940₹145700₹119220
नागपुर₹158890₹145650₹119170
पुणे₹158890₹145650₹119170
नासिक₹158920₹145680₹119200
बैंगलोर₹158890₹145650₹119170
वडोदरा₹158940₹145700₹119220
भुवनेश्वर₹158890₹145650₹119170
कटक₹158890₹145650₹119170
रायपुर₹158890₹145650₹119170
हैदराबाद₹158890₹145650₹119170
केरल₹158890₹145650₹119170

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बनी उम्मीदों के कारण सोने की कीमतों में 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 300 रुपये का इजाफा हुआ। शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो बढ़कर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर उम्मीदों के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 426 रुपये की तेजी के साथ 1,59,105 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 426 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,105 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जून कॉन्ट्रैक्ट वाला कॉमेक्स सोना वायदा करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 4,590.62 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने कहा कि सर्राफा की कीमतों में यह तेजी भू-राजनीतिक तनाव में कमी, बॉन्ड प्रतिफल में नरमी और डॉलर के कमजोर होने के कारण आई। हालांकि, रुपये में आई मजबूती ने घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में और अधिक उछाल को सीमित कर दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने का कारोबार हल्के सकारात्मक रुख के साथ हुआ। हालांकि, रुपये में आई जोरदार मजबूती ने घरेलू कीमतों में होने वाली बढ़त को सीमित कर दिया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने ने नए सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। पिछले सप्ताह हुई कुछ गिरावट की भरपाई करते हुए सोने की कीमतों में सुधार आया, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने ऊर्जा की ऊंची कीमतों और महंगाई के दबाव से जुड़ी चिंताओं को कम कर दिया। गांधी ने कहा कि लगातार हो रही कूटनीतिक प्रगति, ऊर्जा बाजारों से जुड़ी महंगाई की चिंताओं को कम करके सोने और चांदी को सहारा दे सकती है। वहीं बातचीत में कोई भी रुकावट या नए सिरे से पैदा हुआ भू-राजनीतिक तनाव बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा सकता है और निवेशकों के मनोबल पर भारी पड़ सकता है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली, जिसकी मुख्य वजह कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बना सकारात्मक माहौल था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article