सोने का भाव आज का 10 अक्टूबर 2025: गिरे सोने के रेट, चांदी ने मचाया गदर, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 10 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन दिल्ली, मुंबई समेत देश के अन्य शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही चांदी के रेट भी जानिए।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 October 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुछ दिनों को छोड़कर रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,21,525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today,Silver price today, Gold rate India, Silver rate India (5)

सोना-चांदी के ताजा रेट जानिए (तस्वीर-istock/canva)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 122629 रुपये प्रति 10 ग्राम120845 रुपये प्रति 10 ग्राम121525 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 122138 रुपये प्रति 10 ग्राम120361 रुपये प्रति 10 ग्राम121038 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 112328 रुपये प्रति 10 ग्राम110694 रुपये प्रति 10 ग्राम111317 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 91972 रुपये प्रति 10 ग्राम90634 रुपये प्रति 10 ग्राम91144 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 71738 रुपये प्रति 10 ग्राम70694 रुपये प्रति 10 ग्राम71092 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 159550 रुपये प्रति किलोग्राम162143 रुपये प्रति किलोग्राम164500 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतें 6000 रुपये बढ़कर 1,63,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गईं। विदेशी बाजारों में पहली बार चांदी 50 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू गई। एक सप्ताह में दूसरी बार चांदी में इतनी तेज उछाल देखा गया। छह अक्टूबर को यह 7,400 रुपये चढ़कर 1,57,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बुधवार को चांदी 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

End of Feed