Small cap Multibagger सिर्फ बीते जमाने की कहानियों में नहीं हैं। बल्कि, बाजार में आज भी बनते दिख रहे हैं। Cupid ltd का शेयर भी ऐसी ही मल्टीबैगर कहानी लिख रहा है। पिछले पांच कारोबार सत्र में यह शेयर 10 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है। 15 कारोबारी सत्र से यह शेयर लगातार बढ़ रहा है। 1 महीने में 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। वहीं, एक साल में करीब 600 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। वहीं, 5 साल के टाइमफ्रेम पर देखें, तो इस शेयर ने 4,199.75 % का रिटर्न दिया है। मसलन, अगर किसी ने 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज इन निवेश की वैल्यू करीब 43 लाख रुपये होती।
बाजार की गिरावट के बीच भी तूफानी रफ्तार से बढ़ा शेयर (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)
क्या करती है कंपनी?
क्यूपिड लिमिटेड एक स्वतंत्र भारतीय कंपनी है जो पुरुष और महिला कंडोम, वाटर बेस्ड लुब्रिकेंट जेली और इन-विट्रो डायग्नोस्टिक (IVD) किट्स जैसे प्रोडक्ट्स डिजाइन, मैन्युफैक्चर और सप्लाई करती है। इसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र के नासिक-सिन्नर में स्थित है और कंपनी के उत्पाद 90+ देशों में निर्यात होते हैं, साथ ही यह दोनों तरह के कंडोम के लिए WHO/UNFPA प्री-क्वालिफिकेशन प्राप्त करने वाली कम कंपनियों में से एक है।
क्यों सुर्खियों में है शेयर?
क्यूपिड के शेयर लगातार चर्चा में इसलिए हैं, क्योंकि 2025 में इसके शेयर प्राइस में 589.79% उछाल आया है। इसके अलावा मजबूत क्वार्टरली नतीजे, सॉलिड प्रॉफिट ग्रोथ, टेक्निकल मोमेंटम और हाई ट्रेडिंग वॉल्यूम ने शेयर को बुलिश ट्रेंड में रखा है, जबकि कंपनी के ग्लोबल एक्सपेंशन प्लान ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है।इसी सप्ताह कंपनी ने सऊदी अरब में नई विनिर्माण सुविधा का ऐलान किया है।
FII-DII की दिलचस्पी बढ़ी
क्यूपिड के प्रमोटरों की कुल शेयरहोल्डिंग करीब 45.55% है। इसमें से करीब 36.13% गिरवी (pledged) था। लेकिन, पिछले दिनों गिरवी हिस्सेदारी में कमी देखी जा रही है, जो प्रमोटरों के वित्तीय मजबूती और विश्वास का संकेत देता है। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) की हिस्सेदारी अब लगभग 2.58% तक बढ़ गई है। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक DII का हिस्सा करीब 0.30-0.35% तक पहुंचा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि संस्थागत निवेशकों ने भी पिछले कुछ क्वार्टरों में धीरे-धीरे हिस्सेदारी बढ़ाई है।
