बिजनेस

Share Market 3 September Closing: GST Council की बैठक का शेयर बाजार पर क्या होगा असर? यहां देखें डिटेल

Share Market 3 September Closing: बाजार की असली दिशा आज से शुरू हो रही जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक पर निर्भर करेगी, क्योंकि इसमें टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जो सीधे तौर पर शेयर बाजार की चाल को प्रभावित कर सकता है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.11% फिसलकर 24,639.50 पर दिखा, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशक सतर्क मूड में हैं। सुबह 9.15 बजे सेंसेक्स 138 अंकों की तेजी के साथ 80295 के लेवल पर खुला।

Image

Share Market

Share Market 3 September Closing: ट्रंप के टैरिफ प्लान को लेकर अनिश्चितता अभी बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई है। हाल ही में आए बेहतर जीडीपी आंकड़े और सरकार के GST Next Gen Reforms को लेकर सकारात्मक रुख ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। इसी वजह से बाजार फिलहाल रिकवरी के फेज में नजर आ रहा है।

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

बुधवार को सेंसेक्स 80,295.99 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में दबाव दिखा और यह 80,004.60 अंक के इंट्रा-डे लो तक गिर गया। हालांकि, उसके बाद तेजी लौटी और सेंसेक्स 80,671.28 अंक के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचा। आखिर में दिनभर की उठा-पटक के बाद सेंसेक्स 0.51% की मजबूती के साथ 409.83 अंक चढ़कर 80,567.71 अंक पर बंद हुआ।

एटर्नल के शेयर चर्चा में

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 10 कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई। एक कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं निफ्टी 50 में 27 कंपनियों के शेयरों ने तेजी दिखाई, 21 कंपनियां लाल निशान में रहीं और 2 कंपनियां फ्लैट ओपन हुईं।

सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाले शेयरों में एटरनल रहा, जिसने आज 1.94% की मजबूती के साथ बढ़त बनाई। दूसरी ओर, टाइटन के शेयरों में 0.56% की गिरावट आई, जो सेंसेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाला शेयर रहा।

बढ़त वाले शेयर

सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.69%, टीसीएस 0.80%, पावरग्रिड 0.73%, टाटा स्टील 0.63% और टाटा मोटर्स 0.54% की तेजी के साथ खुले। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स, एसबीआई, बीईएल, आईटीसी, एनटीपीसी, कोटक बैंक, ट्रेंट, एचसीएल टेक, सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी मामूली बढ़त देखने को मिली।

गिरावट वाले शेयर

वहीं, गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो इंफोसिस 0.44%, आईसीआईसीआई बैंक 0.37%, भारती एयरटेल 0.31%, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस 0.30%, मारुति सुजुकी 0.22%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.19%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16% और एक्सिस बैंक 0.14% नीचे खुले।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article