Share Market Today : Sensex 300, Nifty 70 अंक उछला, बैंकिंग और IT शेयरों में आई रिकवरी

भारतीय बाजार में आज शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex जहां 300 अंक तेजी में है। वहीं, Nifty में 70 अंक की तेजी है। खासतौर पर IT शेयरों में रिकवरी देखने को मिली है।

Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,514.79 अंक तक उछल गया। वहीं, Nifty 70 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,895.30 अंक पर कारोबार कर रहा है। बाजार में तेजी को बैंकिंग, आईटी और फार्मा शेयर लीड कर रहे हैं। ये तीनों सेक्टर मंगलवार को आई बड़ी गिरावट में सबसे ज्यादा टूटे थे। लेकिन, आज इनमें जोरदार तेजी है। निफ्टी बैंक 57,500 के ऊपर कारोबार कर रहा है और करीब 0.55% मजबूत है। वहीं निफ्टी आईटी 0.66%, निफ्टी फार्मा 0.75%, हेल्थकेयर 0.71% और प्राइवेट बैंक 0.65% की बढ़त के साथ निवेशकों की पसंद बने हुए हैं।

Share market today, sensex, nifty

शेयर बाजार में तेेेजी (Image Source: iStockphoto)

बैंकिंग शेयर बने बाजार के हीरो

आज की तेजी में सबसे बड़ा योगदान वित्तीय शेयरों का रहा। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और बैंकिंग इंडेक्स दोनों हरे निशान में हैं। इससे संकेत मिलता है कि निवेशक एक बार फिर बड़े और मजबूत शेयरों में पैसा लगा रहे हैं। बाजार में फिलहाल डिफेंसिव और क्वालिटी स्टॉक्स की ओर रुझान दिखाई दे रहा है।

End of Feed