Share Market Today Sensex Nifty : शेयर बाजार में सोमवार को खुलते ही भारी बिकवाली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में Sensex 800 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि Nifty 23,400 के नीचे फिसल गया। लेकिन, IT और प्राइवेट बैंक स्टॉक्स में रैली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दिन के आखिर में हरे निशान में बंद हुए। हालांकि, इस दौरान ब्रॉड मार्केट में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। Nifty 6.45 अंंक बढ़कर 23,649 पर बंद हुआ। वहीं, Sensex 77.05 अंक की तेजी के साथ 75,315.04 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में गिरावट
बाजार में चौतरफा बिकवाली
भले ही आज सेंसेक्स निफ्टी हरे निशान में बंद हुए हैं। लेकिन, बाजार में बड़ी गिरावट आई है। NSE पर कुल 3,414 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 908 में खरीदारी हुई। जबकि, 2,408 में बिकवाली हावी रही और लाल निशान में बंद हुए। Broad Market में भी दबाव साफ दिखा। Nifty Smallcap 100 करीब 1.30% टूटा जबकि Microcap इंडेक्स में 1.84% की बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
Realty और Auto शेयरों में सबसे ज्यादा मार
सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा दबाव Realty, Consumer Durables और Auto शेयरों में दिखा। खासतौर पर रियल इस्टेट इंडेक्स Nifty Realty करीब 2.21% टूट चुका है। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स का इंडेक्स 2% से ज्यादा गिर चुका है। वहीं, ऑर इंडेक्स में 1.68% की कमजोरी आई है। इसी तरह PSU Bank और Financial शेयरों में भी तेज बिकवाली दिखी
IT सेक्टर बना बाजार का सहारा
जहां पूरा बाजार लाल निशान में था, वहीं IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। Nifty IT इंडेक्स 2.43% की तेजी के साथ बंद हुआ। खासतौर Infosys और टेक महिंद्रा ने IT स्टॉक्स की रैली को लीड किया। इससे संकेत मिला कि निवेशक फिलहाल डिफेंसिव और डॉलर से जुड़े सेक्टर्स की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।
डर बढ़ा, India VIX उछला
बाजार में बढ़ती घबराहट का असर India VIX पर भी दिखा। वोलैटिलिटी इंडेक्स 5% से ज्यादा उछलकर 19.77 तक पहुंच गया। हालांकि, दिन के आखिर में यह 19.63 पर बंद हुआ। आमतौर पर VIX में तेजी निवेशकों के डर और बाजार में अनिश्चितता का संकेत माना जाता है।
क्या आगे और बढ़ सकती है गिरावट?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले दो दिनों की तेजी के बाद बाजार में Profit Booking देखने को मिल रही है। ग्लोबल संकेत कमजोर रहने और ऊंचे स्तरों पर वैल्यूएशन महंगे होने से निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं। अगर Nifty 23,350 के नीचे टिकता है तो बाजार में दबाव और बढ़ सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
