Share Market News Today, 21 December 2023: कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को शेयर में कमजोर शुरुआत हुई। मगर शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 358.79 अंक या 0.51 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 70,865.10 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 104.80 अंक या 0.50 प्रतिशत चढ़कर 21,255 पर बंद हुआ। आज बीएसई के 2669 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1106 शेयरों में गिरावट आई और 121 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
इन सेक्टरों में आई तेजी
अलग-अलग सेक्टरों में देखें तो आई बैंक और एफएमसीजी में 0.5 प्रतिशत तक की मजबूती आई। जबकि मेटल, फार्मा, रियल्टी, बिजली और तेल-गैस और कैपिटल गुड्स में 1-2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। भारतीय रुपया 83.17 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 10 पैसे गिरकर 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
कौन से शेयरों आई मजबूती
निफ्टी के सबसे अधिक तेजी वाले शेयरों में बीपीसीएल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल रहे। वहीं गिरने वाले शेयरों में बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज और सिप्ला शामिल रहे।
कल आई थी गिरावट
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में अचानक भारी गिरावट आई थी। कई दिन से शेयर बाजार ऊपर चढ़ रहा था और नए-नए रिकॉर्ड स्तर छू रहा था। मगर 20 दिसंबर को इसमें गिरावट आई। इस गिरावट के कई कारण माने जा रहे थे, जिनमें निवेशकों द्वारा की कई मुनाफावसूली और कोविड के बढ़ते मामले शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
