Servotech Renewable stock news: रिन्युएबल एनर्जी कंपनी सर्वोटेक रिन्युएबल पावर सिस्टम्स ने अपनी नई सब्सिडियरी के गठन की घोषणा के बाद सोमवार को शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई। सोमवार को NSE पर शेयर की शुरुआत ₹122.20 पर हुई थी, जो पिछले क्लोज ₹124.04 से थोड़ी कम थी, लेकिन बाद में रिकवरी करते हुए शेयर 5.61 फीसदी की बढ़त के साथ 131 रुपये पर बंद हुआ।
Servotech Renewable stock news
कंपनी ने जानकारी दी कि उसने Servotech Sports and Entertainment Pvt Ltd नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बनाई है, जो खेल, खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी और लीग्स के संचालन और प्रोमोशन से जुड़े व्यवसाय में काम करेगी।
सर्वोटेक रिन्युएबल पावर सिस्टम्स: हाल की बड़ी डील
हाल ही में सर्वोटेक ने विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में स्थित वॉल्टेयर डिवीजन, ईस्ट कोस्ट रेलवे से 4.1 मेगावाट के ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट का ऑर्डर प्राप्त किया है। इस प्रोजेक्ट का मूल्य लगभग ₹15.8 करोड़ है।
सर्वोटेक के शेयरों ने वर्ष 2025 में अब तक 24% की गिरावट दर्ज की है, लेकिन पिछले एक वर्ष में 44% का दमदार रिटर्न दिया है। 3 साल में स्टॉक ने 1433% और 5 साल में 15967% का शानदार रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
