बिजनेस

7 कंपनियों ने लगाया निवेशकों को चूना, अब SEBI संपत्ति नीलाम कर वसूलेगी पैसा

SEBI Auction of 7 Companies Assets: सेबी ने कहा कि इनकी संपत्तियों की नीलामी के लिए 13 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइस रखा गया है। इन संपत्तियों में पश्चिम बंगाल में स्थित जमीनों के अलावा हाउसिंग बिल्डिंग भी शामिल है।

Image

सेबी 7 कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी करेगी

KEY HIGHLIGHTS
  • सेबी करेगी 7 कंपनियों की संपत्ति नीलाम
  • निवेशकों से जुटाया था गलत तरीके से पैसा
  • इच्छुक बिडर लगा सकते हैं बोली

SEBI Auction of 7 Companies Assets: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) गैर-कानूनी तरीके से निवेशकों से जुटाई गई राशि की वसूली के लिए 21 अगस्त को सनहैवेन एग्रो इंडिया (Sunhaven Agro India) और रविकिरण रियल्टी इंडिया (Ravikiran Realty India) समेत सात कंपनियों की 15 संपत्तियों की नीलामी करेगा। सेबी ने मंगलवार को जारी एक पब्लिक नोटिस में यह जानकारी दी।

इन कंपनियों की संपत्ति होगी नीलाम

सेबी के पब्लिक नोटिस के मुताबिक इन्फोकेयर इन्फ्रा (Infocare Infra), भारत कृषि समृद्धि इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Bharat Krishi Samridhi Industries Limited), जीएसएचपी रियलटेक लिमिटेड (GSHP Realtech Limited), जस्ट-रिलायबल प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड (Just-Reliable Projects India Limited) और न्यूलैंड एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Newland Agro Industries Limited) की भी कुछ संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।

हाउसिंग बिल्डिंगों की होगी नीलामी

सेबी ने कहा कि इनकी संपत्तियों की नीलामी के लिए 13 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइस रखा गया है। इन संपत्तियों में पश्चिम बंगाल में स्थित जमीनों के अलावा हाउसिंग बिल्डिंग भी शामिल है। सेबी के मुताबिक, सात कंपनियों एवं उनके निदेशकों और प्रमोटरों से जुड़ी हुई इन एसेट्स की 21 अगस्त को ऑनलाइन नीलामी की जाएगी।

इच्छुक बिडर लगा सकते हैं बोली

नियामक ने इच्छुक बोलीकर्ताओं से अपने स्तर पर संपत्तियों के बारे में जांच-परख करने को कहा है। इन संपत्तियों की नीलामी निवेशकों से गैरकानूनी रूप से जुटाए गए पैसे की वसूली के लिए की जा रही है। सेबी ने इन्हें पब्लिक इश्यू स्टैंडर्ड का पालन न करते हुए पैसे जुटाने का दोषी मानते हुए वसूली की यह कार्रवाई शुरू की है।

15 संपत्तियों में से चार भारत कृषि समृद्धि इंडस्ट्रीज से संबंधित हैं, तीन-तीन जस्ट-रिलायबल प्रोजेक्ट्स इंडिया और न्यूलैंड एग्रो इंडस्ट्रीज से, दो सनहैवेन से संबंधित हैं और एक-एक रविकिरण रियल्टी इंडिया, इंफोकेयर इंफ्रा और जीएसएचपी रियलटेक से संबंधित हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article