सिंधिया और चिदंबरम में जुबानी जंग! जानें हवाई अड्डों पर कौन सच्चा-कौन झूठा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2023, 10:30 AM IST

Jyotiraditya Scindia Vs P Chidambaram: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा- शेखी बघारना और बढ़ा-चढ़ाकर कहना इस सरकार की पहचान है। उन्होंने कहा- सरकार दावा करती है कि उसने पिछले 7 साल में 74 हवाई अड्डे बनाए हैं, ये दावे खोखले और झूठे हैं।

Jyotiraditya Scindia Vs P Chidambaram: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग देखने को मिली है। ये विवाद नए हवाईअड्डों के निर्माण को लेकर हुआ है। एनडीए सरकार देशभर में नए हवाई अड्डे बनाए जाने का दावा कर रही है। इसे लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने तंज कसा और केंद्र सरकार पर हमला बोला। चिदंबरम के आंकड़ों पर सिंधिया ने जवाब दिया और उनके दावों को हवा-हवाई बताया।

Scindia and Chidambaram Twitter War

उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा- शेखी बघारना और बढ़ा-चढ़ाकर कहना इस सरकार की पहचान है। उन्होंने कहा- सरकार दावा करती है कि उसने पिछले 7 साल में 74 हवाई अड्डे बनाए हैं, ये दावे खोखले और झूठे हैं। मई 2014 के बाद से सिर्फ 11 नए हवाई अड्डे बनाए गए और जो चालू हैं। 74 हवाई अड्डों में 9 हेलिकॉप्टर स्टेशन और दो वॉटरड्रोम शामिल हैं। 'उद्घाटन' के तुरंत बाद वॉटरड्रोम बंद हो गए। 74 हवाई अड्डों में से 15 अब उपयोग में नहीं हैं, क्योंकि वहां कोई उड़ानें नहीं हैं। बीजेपी-एनडीए सरकार ने 479 नए रूट्स लॉन्च किए। इनमें से 225 अब परिचालन में नहीं हैं।

End of Feed