SBI FD Returns 2026: सुरक्षित निवेश पसंद करने वाले लोगों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में गिनी जाती है। खासकर ऐसे समय में जब लोग बिना जोखिम के गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तब बैंक एफडी की मांग लगातार बनी रहती है। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक State Bank of India यानी SBI अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। ऐसे में आप SBI की 3 साल से अधिक अवधि (3 साल 1 दिन) वाली एफडी स्कीम में निवेश करने का विचार बना सकते हैं।
FD (Photo: iStock)
एफडी पर कितना रिटर्न मिलेगा
FD (Photo: iStock)
एसबीआई की ओर से फिलहाल 3 साल से ज्यादा की अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन्स को इसी अवधि के लिए 6.80 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिल रहा है। मान लीजिये अगर कोई सामान्य नागरिक SBI की एफडी स्कीम में 6 लाख रुपये निवेश करता है और निवेश की अवधि 3 साल से अधिक रखता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब 7,23,758 रुपये मिलेंगे। यानी निवेशक को मूल राशि के अलावा ब्याज के रूप में 1,23,758 रुपये अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। वहीं, यही निवेश कोई सीनियर सिटिजन करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर लगभग 7,34,518 रुपये मिल सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाला अतिरिक्त ब्याज उन्हें बेहतर कमाई का मौका देता है। यही वजह है कि रिटायरमेंट के बाद कई लोग अपनी बचत को एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि एफडी पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री नहीं होता है। अगर एक वित्त वर्ष में ब्याज तय सीमा से ज्यादा हो जाता है, तो बैंक TDS काट सकता है और निवेशक को अपनी आय के अनुसार उस पर टैक्स देना पड़ता है।
एफडी में क्यों करें निवेश
एफडी को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है क्योंकि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की तरह इसमें जोखिम कम होता है और निवेशक को पहले से पता रहता है कि मैच्योरिटी पर उसे कितनी रकम मिलेगी। यही कारण है कि मध्यम वर्ग और बुजुर्ग निवेशकों के बीच एफडी हमेशा से लोकप्रिय रही है।
3 साल से अधिक की अवधि वाली एफडी क्यों चुनें
SBI अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि के लिए एफडी योजनाएं उपलब्ध कराता है। ग्राहक अपनी जरूरत और वित्तीय लक्ष्य के अनुसार छोटी या लंबी अवधि की एफडी चुन सकते हैं। अगर आप लंबी अवधि के लिए एफडी में निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 3 साल से अधिक की एफडी पर आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है इसलिए इस अवधि को चुना जा सकता है। बैंक में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से एफडी ओपन करवाई जा सकती है। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए भी कुछ ही मिनटों में एफडी बुक की जा सकती है। ब्याज दरें स्थिर रहने के दौरान लंबी अवधि की एफडी निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे लंबे समय तक तय ब्याज दर का लाभ मिलता रहता है। हालांकि निवेश करने से पहले लोगों को अपनी जरूरत, नकदी की स्थिति और वित्तीय योजना को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।
