बिजनेस

RVNL Share Price Target: मालामाल बनाने वाले RVNL का शेयर प्राइस टारगेट, एक्सपर्ट से जानें खरीदें, बेचें या अभी रूकें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 28, 2024, 12:11 PM IST

RVNL Share Price Target: एक्सपर्ट ने RVNL Share में निवेश की रणनीति बताई है। उन्होंने एक निवेशक के सवाल का जवाब देते हुए RVNL Share के बारे में Buy, Sell या Hold पर अपनी राय दी है। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने RVNL Share में निवेश के लिए Share Price Target भी बताया है।

Image

RVNL Share Price Target

Photo : Times Now Digital

RVNL Share Price Target: शेयर बाजार में यदि आप निवेश करने वालों में से हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। ET Now Swadesh से खास बातचीत में एक्सपर्ट ने RVNL Share में निवेश की रणनीति बताई है। उन्होंने एक निवेशक के सवाल का जवाब देते हुए RVNL Share के बारे में Buy, Sell या Hold पर अपनी राय दी है। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने RVNL Share में निवेश के लिए Share Price Target भी बताया है। तो आइए जानते हैं...

RVNL Share Price Target: होल्ड करने की सलाह

ET Now Swadesh के खास शो में एक दर्शक/निवेशक ने सवाल किया है कि उनके पास RVNL के 250 शेयर हैं। इन शेयरों को उन्होंने 233 के भाव से खरीदा था। अभी इस शेयर में दर्शक को 16 हजार से ऊपर के मुनाफ़े हो रहे हैं। तो आगे इस शेयर को लेकर क्या करना चाहिए। रखना चाहिए, बेचना चाहिए या फिर और खरीदारी करनी चाहिए? दर्शक के इस सवाल पर एक्सपर्ट आशीष माहेश्वरी(Ashish Maheshwari) ने अपनी राय दी है।

RVNL Share Price Target: 400 रुपये का RVNL का शेयर प्राइस टारगेट

एक्सपर्ट ने कहा,"मेरी राय इस शेयर को होल्ड करने की रहेगी। इस शेयर के लिए मेरा टारगेट 400 रुपये का है। उसके पीछे का कारण यह है कि जो रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं उसके लिए RVNL के जो ऑर्डर बुक हैं, वो काफी अच्छे हैं।" उन्होंने बताया,"इसके अलावा मेट्रो के क्षेत्र में भी RVNL ने डायवर्सिफाई किया है। मुझे लगता है कि RVNL को बिल्कुल होल्ड करना चाहिए।"

एक महीने में 65.80 फीसदी का रिटर्न

RVNL Share का ताजा मार्केट अपडेट की बात करें तो पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में इस शेयर में 0.97 फीसदी की तेजी दिखी थी। यह 301.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इसके शेयर ने 1 जनवरी से अब तक 65.80 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में इसके शेयर ने 316.21% का रिटर्न दिया। एक साल पहले 30 जनवरी 2023 को इसके शेयर की कीमत 72.50 रुपये थी।

Watch Video: यहां देखें पूरा Video

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article