RVNL Share Price Strategy: मंगलवार को RVNL (रेल विकास निगम लिमिटेड) का शेयर फ्लैट 600.30 रु पर बंद हुआ। सोमवार को ये 601.15 रु पर बंद हुआ था। बीते 6 महीनों में इस शेयर ने काफी शानदार रिटर्न दिया है। मगर अब इस शेयर के लिए क्या स्टेट्रेजी रखें? जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
RVNL ने दिया 289% रिटर्न
ये भी पढ़ें -
क्या है एक्सपर्ट की राय
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट सौरभ ने एक सवाल के जवाब देते हुए RVNL पर अपनी राय पेश की। उन्होंने कहा कि आरवीएनएल एक सरकारी कंपनी है, जिसकी आर्डर बुक भी काफी अच्छी है।
मगर उन्होंने इसकी हाई वैलुएशन की तरफ ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि थोड़े प्रॉफिट के लिए स्टॉक खरीदा है तो इससे निकल सकते हैं। और खरीदारी के लिए उन्होंने शेयर में गिरावट आने तक इंतजार करने की सलाह दी है।
शेयर ने कितना कराया फायदा
- एक महीने में ये 9 फीसदी और 6 महीनों में 147.5 फीसदी चढ़ा है
- 2024 में अब तक ये 229.6 फीसदी चढ़ा है
- एक साल में ये 289 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
