रिटेल निवेशकों ने मारा मौके पे चौका, इस कंपनी के शेयरों से कर लिया पैसा डबल

आईटीसी का शेयर काफी समय से लगातार अच्छा रिटर्न दे रहा है। इसने बीते 2 सालों में निवेशकों को 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस दौरान कंपनी के रिटेल इंवेस्टर्स की संख्या बढ़ी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईटीसी में बढ़ी रिटेल इंवेस्टर्स की संख्या
  • शेयर ने 2 सालों में 105 फीसदी रिटर्न
  • 1 साल में 62 फीसदी उछला है शेयर

ITC Share Price Double in 2 Years : किसी भी शेयर के चढ़ने या गिरने के पीछे कई फैक्टर होते हैं। इनमें घरेलू और विदेशी निवेशकों की खरीदारी और बिकवाली शामिल है। घरेलू निवेशकों में रिटेल इंवेस्टर्स (जिनका निवेश 2 लाख रु तक होता है) का रोल भी काफी अहम हो गया है।

ITC Share Price Double in 2 Years

आईटीसी के शेयर की कीमत 2 साल में दोगुनी

रिटेल इंवेस्टर्स अब पहले से स्मार्ट हो गए हैं। वे समझदारी से पैसा लगाते हैं। एक कंपनी ने 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है और इस कंपनी के रिटेल इंवेस्टर्स की संख्या बढ़ी है।

End of Feed