बिजनेस

Meta ने मार्च तिमाही में कमाया 5.71 अरब डॉलर का मुनाफा, रेवेन्यू बढ़कर 28.65 अरब डॉलर

मेटा के मार्च तिमाही के प्रॉफिट में कमी आई है। हालांकि इसका रेवेन्यू बढ़ा है। कंपनी ने मार्च तिमाही में 5.71 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया। कंपनी का रेवेन्यू 3 प्रतिशत बढ़कर 28.65 अरब डॉलर रहा।

Image

मेटा के पहली तिमाही के नतीजे

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • मेटा के प्रॉफिट में आई गिरावट
  • रेवेन्यू में हुआ 3 फीसदी इजाफा
  • कंपनी के कर्मचारियों की संख्या घटी

Meta First Quarter 2023 Results : फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने मार्च तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर दिए हैं। 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से ज्यादा रहे। इसके चलते कंपनी के शेयर में उछाल आया है। बुधवार को मेटा का शेयर नैस्डैक कंपोजिट पर 0.89 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ।

कितनी रहा रेवेन्यू और प्रॉफिट

मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने बुधवार को कहा कि जनवरी-मार्च की तिमाही में इसका मुनाफा 5.71 अरब डॉलर (या 2.20 डॉलर प्रति शेयर) रहा। यह एक साल पहले की समान तिमाही के 7.47 अरब डॉलर (या 2.72 डॉलर प्रति शेयर) के मुनाफे से 24 प्रतिशत कम है।

इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 3 प्रतिशत बढ़कर 28.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 27.91 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, विश्लेषकों का अनुमान था कि कंपनी का मुनाफा 27.67 अरब डॉलर के रेवेन्यू के साथ 2.02 डॉलर प्रति शेयर रहेगा।

बढ़ गए कंपनी के खर्चे

मेटा की कॉस्ट्स और एक्पेंसेज में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके कॉस्ट्स और एक्पेंसेज 19.38 अरब डॉलर से 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 21.41 अरब डॉलर हो गए। फाइनेंस लीज पर प्रिंसिपल पेमेंट्स के साथ 2023 की पहली तिमाही के लिए मेटा का कैपिटल एक्सपेंडिचर 7.09 अरब डॉलर रहा। वहीं 31 मार्च 2023 तक कंपनी पर 9.92 अरब डॉलर का लॉन्ग टर्म कर्ज है।

31 मार्च, 2023 तक कंपनी के पास कैश, कैश इक्विवैलेंट्स और मार्केटेबल सिक्योरिटीज 37.44 अरब डॉलर की थीं।

कर्मचारियों की संख्या घटी

मेटा के कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई है। साल दर साल आधार पर मेटा के कर्मचारियों की संख्या 31 मार्च 2023 तक 1 फीसदी घटकर 77114 रह गई। कंपनी ने कहा है कि नवंबर 2022 में घोषित की गई छंटनी से प्रभावित सभी कर्मचारी 31 मार्च, 2023 तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में शामिल नहीं हैं।

10000 लोगों को निकालने का है प्लान

मेटा के मुताबिक मार्च 2023 में, इसने लगभग 10,000 कर्मचारियों को निकालने के लिए छंटनी के 3 राउंड्स का ऐलान किया था, जिसके जरिए यह अपना साइज और कम करेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article