बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 27 April 2023 : सोना फिर से 60,000 के पार, चांदी की कीमत 460 रु उछली

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 27 April 2023: आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दिख रही है। सोना एक बार फिर से 60000 के ऊपर पहुंच गया है। वहीं चांदी का रेट 460 रु बढ़ा है।

Image

आज सोने और चांदी के रेट बढ़े

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमतों में 180 रु की तेजी आई है
  • चांदी का रेट 460 रु बढ़ा है
  • एमसीएक्स पर भी सोने के रेट बढ़े हैं

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 27 April 2023 : आज गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिख रही है। सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का रेट उछला है। आज दिख रही तेजी से सोने की कीमत एक बार फिर से 60000 रु प्रति तौला के ऊपर पहुंच गई है।

सोने का रेट 180 रु बढ़ा है। इससे 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 60080 रु हो गई है। चांदी की कीमतों में भी अच्छी खासी तेजी दिख रही है। प्रति किलो चांदी का रेट 460 रु बढ़ कर 74470 रु प्रति किलो हो गया है।

चेक करें बुधवार के रेट

इससे पहले बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शाम को सोने का रेट 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ 59900 रु पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट 0.62 फीसदी चढ़ कर 74010 रु पर बंद हुआ था।

एमसीएक्स पर भी सोना 60000 के पार

एमसीएक्स पर भी सोने की कीमत 60000 रु के ऊपर पहुंच गई है। इस समय एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 251 रु या 0.42 फीसदी की मजबूती के साथ 60,144 रु पर है। चांदी की कीमतें देखें तो ये प्रति किलो 543 रु या 0.74 फीसदी बढ़ कर 74362 रु पर है।

कॉमेक्स पर क्या है पॉजिशन

यूएस कॉमेक्स पर भी इस समय सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी है। कॉमेक्स पर सोने का रेट करीब साढ़े 10 बजे 11.60 डॉलर या 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 2,007.60 डॉलर प्रति औंस पर है। इस तेजी के साथ सोना कॉमेक्स पर 2000 डॉलर के पार पहुंच गया है। वहीं चांदी का रेट 0.24 डॉलर या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 25.12 प्रति औंस पर है।

24 और 22 कैरेट गोल्ड

24 कैरेट सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी होती है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए तो अच्छा होता है, पर इससे ज्वैलरी नहीं बनती। उसके लिए 22 कैरेट गोल्ड को बेहतर माना जाता है। 24 कैरेट गोल्ड को 22 कैरेट में बदलने के लिए इसमें तांबा, जिंक जैसी धातुए मिलाई जाती हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article