बिजनेस

Reliance Big News: सब देखते रह गए! मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार ली बाजी, इस रैकिंग में हुई सबसे आगे

Reliance Big News: साल 2024 के लिए न्यूज स्कोर पर रिलायंस ने 100 में से 97.43 अंक हासिल किए। साल 2023 में यह 96.46, 2022 में 92.56 और 2021 में 84.9 था। कंपनी लगातार शीर्ष पर बनी हुई है, और इसकी दृश्यता लगातार बढ़ रही है।

Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बड़ा अपडेट।

Photo : Twitter

Reliance Big News: विजीकी न्यूज स्कोर रैंकिंग 2024 में राजस्व, लाभ, बाजार मूल्य और सामाजिक प्रभाव के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट (आरआईएल) मीडिया में भारत की सबसे अधिक दृष्यता वाली कंपनी है। विजीकी मीडिया ने बताया कि मीडिया में रिलायंस की दृश्यता भारत की अग्रणी एफएमसीजी या बैंकिंग और वित्त कंपनियों की तुलना में काफी अधिक है।

साल 2024 के लिए न्यूज स्कोर पर रिलायंस ने 100 में से 97.43 अंक हासिल किए। साल 2023 में यह 96.46, 2022 में 92.56 और 2021 में 84.9 था। कंपनी लगातार शीर्ष पर बनी हुई है, और इसकी दृश्यता लगातार बढ़ रही है।

विजीकी का न्यूज स्कोर खबरों की संख्या, शीर्षक उपस्थिति, प्रकाशनों की पहुंच और पाठकों की संख्या के आधार पर निर्धारित किया जाता है। रिलायंस विजीकी की स्थापना के बाद पिछले पांच वर्षों से विजीका न्यूज स्कोर वार्षिक रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई है।

विजीकी रैंकिंग में रिलायंस की रैंकिंग 97.43 के न्यूज स्कोर के साथ बाकी कंपनियों से ऊपर रही। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (89.13), एचडीएफसी बैंक (86.24), वन97 कम्युनिकेशंस (84.63), आईसीआईसीआई बैंक (84.33) और जोमैटो (82.94) का स्थान रहा।

विजीकी न्यूज स्कोर एक गणना है, जो विभिन्न कारकों पर विचार करके भारत में किसी ब्रांड की मीडिया उपस्थिति को मापता है। इसमें समाचार की संख्या (ब्रांड के बारे में समाचार की संख्या), शीर्षक उपस्थिति (ब्रांड का नाम कितनी बार सुर्खियों में दिखाई दिया), प्रकाशन पहुंच (ब्रांड को कवर करने वाले प्रकाशनों की पहुंच) और पाठक संख्या (ब्रांड को कवर करने वाले प्रकाशनों की पाठक संख्या) शामिल हैं। स्कोर शून्य से 100 तक होता है और यह चार लाख से अधिक प्रकाशनों की निगरानी पर आधारित है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article