बिजनेस

एक साल में 110 फीसदी रिटर्न! फिर भी झुनझुनवाला ने बेचे इन कंपनियों के शेयर, कहीं आपके पास तो नहीं

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 11, 2024, 12:58 PM IST

Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock: केनरा बैंक में रेखा झुनझुनवाला ने मार्च तिमाही में अपनी हिस्सेदारी को घटाकर 1.45% कर दी है। जो पिछली दिसंबर 2023 तिमाही में 2.07% थी। यानी रेखा झुनझुनवाला को इस शेयर से पिछले 12 महीनों में 110% से अधिक का प्रॉफिट हुआ है।

Image

Rekha Jhunjhunwala

Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock: रेखा झुनझुनवाला ने मार्च तिमाही के दौरान कम से कम 2 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। इसमें सरकारी स्वामित्व वाला बैंक, केनरा बैंक (Canara Bank) और एक स्मॉलकैप शेयर राघव प्रोडक्टिविटी इनहैंसर्स (Raghav Productivity Enhancers) शामिल है।

केनरा बैंक में कितनी हिस्सेदारी कम की

केनरा बैंक में रेखा झुनझुनवाला ने मार्च तिमाही में अपनी हिस्सेदारी को घटाकर 1.45% कर दी है। जो पिछली दिसंबर 2023 तिमाही में 2.07% थी। यानी रेखा झुनझुनवाला को इस शेयर से पिछले 12 महीनों में 110% से अधिक का प्रॉफिट हुआ है। इसी अवधि के दौरान निफ्टी बैंक 18% रिटर्न दिया है। केनरा बैंक का शेयर आज 10 अप्रैल को 3.80 रुपये या 0.62% की बढ़त के साथ 611.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 1.11 लाख करोड़ रुपये है।

राघव प्रोडक्टिविटी एन्हांसर

रेखा झुनझुनवाला ने वित्त वर्ष 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में राघव प्रोडक्टिविटी एन्हांसर में अपनी इक्विटी को घटाकर 5.06% कर दिया है, जबकि पिछली दिसंबर 2023 तिमाही में यह 5.12% थी। इस साल अब तक स्टॉक में 15% की गिरावट आई है, जबकि 1 साल की अवधि में इसने 45% का रिटर्न दिया है। राघव प्रोडक्टिविटी एन्हांसर बड़े पैमाने पर माइनिंग की पेशकश करता है। इसके अलावा यह सफेद सिलिका रेत, कास्टिंग पाउडर, सफेद रैमिंग मास, प्रीमिक्स्ड रैमिंग मास और क्वार्ट्ज सिलिका रैमिंग मास प्रदान करता है। कंपनी की स्थापना जयपुर स्थित काबरा परिवार द्वारा की गई थी। कंपनी अप्रैल 2016 में बीएसई पर लिस्ट हुई थी। इस स्टॉक में आशीष कचोलिया, मुकुल अग्रवाल और रेखा झुनझुनवाला जैसे कई दिग्गज निवेशकों का दांव हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article