Recovery Stock : 49 दिन में 98% भागा! निवेशकों का किया 'कल्याण'; क्यों लुढ़का और अब क्यों भागा?

शेयर बाजार में खासतौर पर सेंसेक्स और निफ्टी में भले ही संतोषजनक रिकवरी नहीं आ रही है। लेकिन, कुछ स्टॉक्स में शानदार टर्नअराउंड देखने को मिला है। इस स्टॉक ने पिछले 49 दिन में 98% का रिटर्न दिया है।

Recovery Stock : महज 49 दिनों में करीब 98% का रिटर्न। यह कमाल किया है। Kalyan Jewellers के शेयर ने। शेयर बाजार के तमाम निवेशक जहां बाजार की सुस्ती से जूझ रहे हैं। वहीं, इस स्टॉक ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर एक तरह से उनका कल्याण कर दिया है। क्योंकि, अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते जब 11 जून, 2026 को यह 52 हफ्तों के निचले स्तर ₹327.05 पर पहुंचा, था तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी इसमें रिकवरी आएगी। लेकिन, 30 जुलाई 2026 को यह ₹648.95 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया है। यानी सिर्फ डेढ़ महीने से भी कम समय में निवेशकों की रकम लगभग दोगुनी हो गई।

Recovery Stock Kalyan

हर रोज करीब 2 फीसदी चढ़ा शेयर

49 दिन में कैसे दोगुना हुआ शेयर?

सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कुछ समय पहले तक दबाव में रहने वाला यह शेयर अचानक रॉकेट बन गया? इसके पीछे सिर्फ बाजार की तेजी नहीं, बल्कि कंपनी के मजबूत नतीजे, बिजनेस मॉडल और विस्तार की रणनीति भी बड़ी वजह मानी जा रही है। जब 11 जून, 2026 को शेयर 52 Week Low पर था, तो उस समय ग्लोबल माहौल, सरकार की तरफ से गोल्ड आयात पर सख्ती जैसी चीजों ने आउटलुक को नेगेटिव कर दिया था। लेकिन, अब 30 जुलाई, 2026 को जब यह ₹648.95 के 52 Week High पर है, तो कई स्थितियां बदल चुकी हैं।

End of Feed