बिजनेस

RBI ने यूनियन बैंक और ट्रांजैक्ट्री टेक्नोलॉजीज पर लगाया जुर्माना, जानिए क्यों

RBI Penalty: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कुछ नियामकीय मानदंडों के गैर-अनुपालन के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) और ट्रांजेक्ट्री टेक्नोलॉजीज (Transactory Technologies) पर जुर्माना लगाया है।

Image

आरबीआई की कार्रवाई

Photo : iStock

RBI Penalty : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों का उल्लंघन करने पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) और ट्रांजैक्ट्री टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (Lendbox) पर वित्तीय जुर्माना लगाया है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर ₹63.6 लाख जुर्माना

आरबीआई के अनुसार, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 और ‘कृषि ऋण प्रवाह – बिना जमानत कृषि लोन’ संबंधी दिशानिर्देशों का पालन न करने के कारण यूनियन बैंक पर ₹63.60 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

ट्रांजैक्ट्री टेक्नोलॉजीज (Lendbox) पर ₹40 लाख जुर्माना

RBI ने एक अन्य बयान में कहा कि ट्रांजैक्ट्री टेक्नोलॉजीज प्रा. लि., जो 'Lendbox' के नाम से भी जानी जाती है, पर 2017 के पीयर-टू-पीयर लेंडिंग प्लेटफॉर्म संबंधी दिशानिर्देशों के उल्लंघन को लेकर ₹40 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

जुर्माने का उद्देश्य

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि ये जुर्माने नियामकीय अनुपालन में कमी के आधार पर लगाए गए हैं और इसमें ग्राहकों के साथ इनके किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर सवाल नहीं उठाया गया है। (इनपुट भाषा)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article