बिजनेस

Ram Navami Bank Holiday 2024:राम नवमी पर आपके शहरों में बैंको की छुट्टी होगी की नहीं ? देखें यहां लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 16, 2024, 03:57 PM IST

Ram Navami Bank Holiday or Not, Check Citywise List: हिंदू आस्था के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार चैत्र महीने के नौवें दिन पड़ता है, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर बुधवार को कई राज्यों में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। पूरे भारत में मनाई जाने वाली राम नवमी, भगवान राम की जयंती का जश्न मनाती है।

Image

राम नवमी की छुट्टी।

Photo : PTI

Ram Navami Bank Holiday or Not Check List: 17अप्रैल को देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा। राम नवमी पर देश के ज्यादातर स्कूलों और दफ्तरों की छुट्टी होती है। देशभर में मनाई जाने वाली रामनवमी भगवान राम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है। हिंदू आस्था के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार चैत्र महीने के नौवें दिन पड़ता है, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर बुधवार को कई राज्यों में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। पूरे भारत में मनाई जाने वाली राम नवमी, भगवान राम की जयंती का जश्न मनाती है। यह दिन हिंदू चंद्र कैलेंडर के पहले महीने का भी प्रतीक है। शेयर बाजार के कैलेंडर के मुताबिक बुधवार 17 अप्रैल को राम नवमी के कारण स्टॉक मार्केट यानी BSE और NSE बंद रहेंगे।

राम नवमी: स्टेट वाइज लिस्ट

गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

राम नवमी बैंक अवकाश: सिटी वाइज लिस्ट

राम नवमी के अवसर पर, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना), जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

अप्रैल 2024 में अन्य बैंक छुट्टियां

19 अप्रैल: लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण

उत्तराखंड, राजस्थान, मेघालय, तमिलनाडु

20 अप्रैल: महीने का तीसरा शनिवार

गरिया पूजा; त्रिपुरा में बैंक बंद हैं।

26 अप्रैल: लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण

असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

अप्रैल 2024 में कब बंद होगा शेयर बाजार

कल बुधवार 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article