Quess Corp Share Price Today: डीमर्जर की खबरों के चलते क्वेस कॉर्प के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी आई। सुबह के कारोबार में इसका शेयर 16 फीसदी तक मजबूत हुआ। ये मिड कैप स्टॉक 501.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 564 रुपये पर तेजी से खुला और कारोबार के दौरान 580 रु तक गया, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल है। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 45.30 रु या 9.04 फीसदी की मजबूती के साथ 546.20 रु पर है। इस भाव पर क्वेस कॉर्प की मार्केट कैपिटल 8,150.72 करोड़ रु है।
क्वेस कॉर्प करेगी डीमर्जर
ये भी पढ़ें -
लगातार 4 दिनों से चढ़ रहा शेयर
पिछले 4 सत्रों से क्वेस कॉर्प के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। यह शेयर 5-दिन, 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-डेज मूविंग एवरेज से अधिक पर कारोबार कर रहा है। क्वेस कॉर्प ने अपने बिजनेस को तीन कंपनियों में डीमर्ज करने का फैसला किया है। इन कंपनियों में क्वेस कॉर्प लिमिटेड, डिजिटाइड सॉल्यूशंस लिमिटेड और ब्लूस्प्रिंग एंटरप्राइजेज लिमिटेड में शामिल होंगी।
कैसे होगा शेयरों का बंटवारा
क्वेस कॉर्प की एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, क्वेस कॉर्प के सभी शेयरधारकों को क्वेस कॉर्प में रखे गए प्रत्येक शेयर के लिए प्रत्येक नई कंपनी के लिए एक इक्विटी शेयर मिलेगा। इसमें कहा गया है कि क्वेस कॉर्प के डीमर्जर को रेगुलेटरी मंजूरी हासिल करने में 12 से 15 महीने का समय लगने की उम्मीद है।
5 दिन में 18% उछला शेयर
- क्वेस कॉर्प का शेयर 5 दिन में 18% उछला है
- एक महीने में ये 11.85 फीसदी उछला है
- 2024 में अब तक इसने 5.6 फीसदी चढ़ा है
- इसके 6 महीने का रिटर्न 37 फीसदी और 1 साल का रिटर्न करीब 47 फीसदी रहा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
