बिजनेस

Amit Shah Net worth: अमित शाह फिर बने कैबिनेट मंत्री, जानिए पास में है कितनी दौलत

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 9, 2024, 07:38 PM IST

Amit Shah Net worth: अमित शाह ने आज ने आज नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली। पीएम मोदी के दूसरे टर्म की सरकार में अमित शाह गृह मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे। अमित शाह ने 19 अप्रैल को गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया था और एफिडेविट में अपनी संपत्ति के ब्योरा दिया था।

Image

अमित शाह ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

Photo : Times Now Digital

Amit Shah Net worth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल होने वाले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह दूसरी बार गुजरात की गांधीनगर सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। अमित शाह ने आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। पीएम मोदी के दूसरे टर्म की सरकार में अमित शाह गृह मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे। अमित शाह ने 19 अप्रैल को गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया था और एफिडेविट में अपनी संपत्ति के ब्योरा दिया था।

टोटल नेटवर्थ

हलफनामे के अनुसार, अमित शाह और उनकी पत्नी के पास कुल 65.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बता दें कि यह 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान बताई गई 30.49 करोड़ रुपये की संपत्ति से दोगुनी है। नकद, बैंक सेविंग, डिपॉजिट, सोना, चांदी और विरासत में मिली संपत्ति समेत उनकी चल संपत्ति 20.23 करोड़ रुपये है। इनमें से शाह के पास 17.46 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शेयर और 72.87 लाख रुपये से अधिक की कीमती धातुएं हैं। हालांकि, उनके हलफनामे में किसी वाहन का खुलासा नहीं किया गया है।

उनकी पत्नी सोनल शाह के पास 22.46 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है, जिसमें नकदी, बैंक बचत, स्टॉक निवेश और जमा राशि के साथ-साथ 1.10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं।

अचल संपत्ति

अचल संपत्ति के मामले में अमित शाह की कुल संपत्ति 16.31 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें वडनगर, दस्करोई, आश्रम रोड, थलतेज और गांधीनगर में कृषि भूमि, सेमी कल्टीवेटेड लैंड, प्लॉट और आवास शामिल हैं। सोनल शाह के पास 6.55 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति भी है, जिसमें कई जगहों पर आवासीय संपत्तियां शामिल हैं। हलफनामे के अनुसार, अमित शाह के पास 179 लिस्टेड (शेयर बाजार में) कंपनियों में शेयर हैं, इसके अलावा, उनके पास अन्य 79 नॉन लिस्टेड कंपनियों के भी शेयर हैं।

कैसे करते हैं कमाई

अमित शाह ने हलफनामे में बताया था कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता और किसान हैं। हलफनामे में उन्होंने सांसद के तौर पर अपनी आय के साथ-साथ शेयरों और डेविडेंट से होने वाली इनकम, प्रॉपर्टी के किराये से होने वाली कमाई और कृषि से होने वाली इनकम का भी खुलासा किया है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article